PES vs RAP Today Match Prediction, 3rd T20: जानें PSL के तीसरे मैच में कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 28 Mar 2026, 10:35 AM | Updated - 28 Mar 2026, 10:41 AM

PES vs RAP Today Match Prediction
PES vs RAP PSL 2026

Table of Contents

PES vs RAP Today Match Prediction: पेशावर ज़ालमी और रावलपिंडी पिंडिज़ के बीच आज PSL 2026 टूर्नामेंट का तीसरा मैच लाहौर में खेला जाएगा। बाबर आजम पेशावर ज़ालमी का नेतृत्व करते हुए नज़र आएंगे। पेशावर की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है तथा मिडिल ऑर्डर में माइकल ब्रेसवेल, आरोन हार्डी जैसे ऑलराउंडर है। दूसरी तरफ रावलपिंडी पिंडिज़ इस टूर्नामेंट में एक नई टीम है।

मोहम्मद रिजवान इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं उनका साथ देने के लिए टीम में डेरिल मिशेल,सैम बिलिंग्स तथा मोहम्मद आमिर जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PES vs RAP Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

PES vs RAP Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच पेशावर ज़ालमी vs रावलपिंडी पिंडिज़
स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
मैच की तारीख 28 मार्च 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube, tapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: DNP

  • पेशावर ज़ालमी ने जीते: 0

  • रावलपिंडी पिंडिज़ ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):

पेशावर ज़ालमी L L W W L
रावलपिंडी पिंडिज़ - - - - -

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट:

PES vs RAP 3rd T20 PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक PSL के 54 मैच खेले गए हैं जिसमें औसत स्कोर 177 रन देखने को मिला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54% मैच जीते हैं।

PES vs RAP Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर रावलपिंडी पिंडिज़ पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 160–170

  • मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना

PES vs RAP Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पेशावर ज़ालमी पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना

पेशावर ज़ालमी बनाम रावलपिंडी पिंडिज़ संभावित प्लेइंग-XI:

पेशावर ज़ालमी संभावित प्लेइंग-XI

बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, आरोन हार्डी, आमिर जमाल, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहज़ाद, शाहनवाज़ दहानी, सुफ़ियान मुकीम।

रावलपिंडी पिंडिज़ संभावित प्लेइंग-XI

मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेट कीपर), उस्मान ख्वाजा, सैम बिलिंग्स, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, अमद बट, आसिफ अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, फवाद अली, रिशाद हुसैन।

PES vs RAP Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • मोहम्मद रिजवान रावलपिंडी पिंडिस के कप्तान है। यह काफी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज है। इस मैच में अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • ब्रायन बेनेट ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में काफी रन बनाए हैं यह अच्छी फार्म में है। इस मैच में पेशावर की तरफ से प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

PES vs RAP Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • शाहनवाज़ दहानी ने हाल ही में खत्म हुए नेशनल T20 कप टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है इन्होंने अपने पिछले 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे

  • रिशाद हुसैन बांग्लादेश मूल के स्पिनर है। इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

PES vs RAP Today Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

पेशावर ज़ालमी बनाम रावलपिंडी पिंडिज़ मैच में एक अच्छी टक्कर की उम्मीद है। हालांकि पेशावर टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और गेंदबाजी यूनिट में भी शाहनवाज़ दहानी,सुफ़ियान मुकीम जैसे गेंदबाज मौजूद है। यही कारण है कि पेशावर ज़ालमी को इस मैच में आगे माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: MI vs KKR, PITCH REPORT: वानखेड़े में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का जलवा? जानें पिच रिपोर्ट

पेशावर ज़ालमी बनाम रावलपिंडी पिंडिज़ PSL 2026 स्क्वाड:

पेशावर ज़ालमी: मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), बाबर आज़म (कप्तान), तंज़ीद हसन तमीम, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, माइकल ब्रेसवेल, एरॉन हार्डी, ब्रायन बेनेट, मिर्ज़ा ताहिर बेग, आमेर जमाल, खालिद उस्मान, सुफ़ियान मुकीम, खुर्रम शहज़ाद, शाहनवाज़ दहानी, अब्दुल सुभान, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, अली रज़ा, काशिफ़ अली, फरहान यूसुफ़

रावलपिंडी पिंडिज़: मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), सैम बिलिंग्स, जालत खान, उस्मान ख्वाजा, अब्दुल्ला फजल, शाहज़ैब खान, यासिर खान, डेरिल मिशेल, डियान फॉरेस्टर, कामरान गुलाम, साद मसूद, नसीम शाह, अमद बट, रिशाद हुसैन, मोहम्मद आमिर, कोल मैककॉन्ची, आसिफ अफरीदी, फवाद अली, मोहम्मद आमिर खान, रजाउल्लाह

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Peshawar Zalmi PSL 2026 PES vs RAP Today Match Prediction PES vs RAP
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

PES vs RAP 3rd T20 PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com