PES vs LAH Today Match Prediction, 19th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?
Published - 11 Apr 2026, 10:28 AM | Updated - 11 Apr 2026, 10:29 AM
Table of Contents
PES vs LAH Today Match Prediction: पाकिस्तान सुपर लीग में आज पेशावर ज़ालमी और लाहौर कलंदर्स टीम पहली बार आमने-सामने होगी। पेशावर टीम ने पिछले मैच में कराची किंग्स को 159 रन के बड़े अंतर से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है वह 7 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में कुशल मेंडिस ने शतक जड़ा है।
दूसरी तरफ लाहौर को पिछले मैच में इस्लामाबाद के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है लाहौर कलंदर्स 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। लाहौर कलंदर्स इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PES vs LAH Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (PES vs LAH Match Details):
| मैच | पेशावर ज़ालमी vs लाहौर कलंदर्स |
| स्टेडियम | नेशनल स्टेडियम, कराची |
| मैच की तारीख | 11 अप्रैल 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | tapmad |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PES vs LAH Head-to-Head):
कुल मैच: 10
पेशावर ज़ालमी ने जीते: 4
लाहौर कलंदर्स ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (PES vs LAH Recent Form):
पेशावर ज़ालमी: W, W, W, L, L
लाहौर कलंदर्स: L, W, L, W, W
पेशावर ज़ालमी लगातार 3 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है।
पिच रिपोर्ट (PES vs LAH Pitch Report- नेशनल स्टेडियम, कराची)
नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, बाद में बल्लेबाजी आसान नज़र आई है। इस मैदान पर PSL टूर्नामेंट के 43 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 28% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 72% |
| औसत स्कोर | 175 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल |
PES vs LAH Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 155–165
मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना
PES vs LAH Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर पेशावर ज़ालमी पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 170–180
मैच परिणाम: पेशावर ज़ालमी की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (PES vs LAH Playing XI Today):
पेशावर ज़ालमी प्लेइंग-XI:
मोहम्मद हारिस, बाबर आज़म (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, फरहान यूसुफ, अब्दुल समद, इफ्तिखार अहमद, आमिर जमाल, सुफियान मुकीम, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा
लाहौर कलंदर्स प्लेइंग-XI:
मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, आसिफ अली, रयान बर्ल, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान
टॉप बल्लेबाज (PES vs LAH Top Scorer Prediction):
बाबर आज़म ने पिछले मैच में 51 गेंद में 87* रन की पारी खेली है। यह अभी तक 169 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
कुसल मेंडिस ने पिछले मैच में 52 गेंद में 109 रन की बेहतरीन पारी खेली है। यह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इस मैच में भी अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (PES vs LAH Top Bowler Prediction):
इफ्तिखार अहमद पेशावर टीम के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद कराची किंग्स के खिलाफ भी इन्होंने 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
शाहीन अफरीदी लाहौर टीम के कप्तान और प्रमुख गेंदबाज हैं। पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की है। यह अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
PES vs LAH Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
पेशावर ज़ालमी vs लाहौर कलंदर्स मैच में हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए पेशावर ज़ालमी को आगे माना जा रहा है। पेशावर ज़ालमी के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्लेबाजी यूनिट से बाबर आज़म और कुसल मेंडिस बल्ले के साथ अच्छी फार्म में है।
पेशावर ज़ालमी के जीतने की संभावना: 60%
लाहौर कलंदर्स के जीतने की संभावना: 40%
PSL 2026: पेशावर ज़ालमी और लाहौर कलंदर्स स्क्वाड:
पेशावर ज़ालमी: मोहम्मद हारिस, बाबर आज़म (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अब्दुल समद, फरहान यूसुफ, इफ्तिखार अहमद, आमेर जमाल, सुफियान मुकीम, शोरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा, आरोन हार्डी, खालिद उस्मान, तंजीद हसन तमीम, शाहनवाज दहानी, खुर्रम शहजाद, ब्रायन बेनेट, मिर्जा ताहिर बेग, अली रजा, अब्दुल सुभान, काशिफ अली, मोहम्मद बसी
लाहौर कलंदर्स: हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, आसिफ अली, रयान बर्ल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, फखर जमान, उसामा मीर, डैनियल सैम्स, दुनिथ वेल्लालगे, परवेज हुसैन इमोन, माज खान, तैयब ताहिर, मोहम्मद फारूक
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Lahore Qalandars Peshawar Zalmi PES vs LAH Today Match Prediction PES vs LAH PES vs LAH Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।