NAM vs SCO Today Match Prediction, 1st T20I- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन
Published - 14 Apr 2026, 12:26 PM | Updated - 14 Apr 2026, 12:28 PM
Table of Contents
NAM vs SCO Today Match Prediction: नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच T20 श्रृंखला का पहला मैच वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। नामीबिया टीम T20 फॉर्मेट में लगातार 5 मैच हार चुकी है। नामीबिया ने अपना पिछला मैच T20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेला था जिसमें उसे 102 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ स्कॉटलैंड टीम ने भी पिछले 5 में से 1 मैच जीता है। स्कॉटलैंड ने नेपाल के खिलाफ T20 विश्व कप में अपना पिछला मैच खेला था जिसमें उसे 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। यह दोनों टीमें बराबरी की है इस श्रृंखला में अच्छे मैच देखने को मिल सकते हैं। दोनों टीमें पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NAM vs SCO Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
यह भी पढ़ें: CSK vs KKR Today Match Prediction, Match 22- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
मैच डिटेल्स (NAM vs SCO Match Details):
| मैच | नामीबिया vs स्कॉटलैंड |
| स्टेडियम | वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक |
| मैच की तारीख | 15 अप्रैल 2026 (05:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NAM vs SCO Head-to-Head):
कुल मैच: 4
नामीबिया ने जीते: 3
स्कॉटलैंड ने जीते: 1
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (NAM vs SCO Recent Form):
नामीबिया: L, L, L, L, L
स्कॉटलैंड: L, L, W, L, L
पिच रिपोर्ट (NAM vs SCO Pitch Report- वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक)
NAM vs SCO 1st T20I वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 25 T20I खेले गए हैं जिसमें औसत स्कोर 146 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 52% मैच जीते हैं।
NAM vs SCO Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर स्कॉटलैंड पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
मैच परिणाम: स्कॉटलैंड की जीत की संभावना
NAM vs SCO Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर नामीबिया पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 145–155
मैच परिणाम: स्कॉटलैंड की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (NAM vs SCO Playing XI Today):
नामीबिया प्लेइंग-XI:
जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, लॉरेन स्टीनकैंप, मलान क्रूगर, गेरहार्ड इरास्मस, जेजे स्मिट (c), जैन फ्राइलिंक, ज़ेन ग्रीन (wk), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो
स्कॉटलैंड प्लेइंग-XI:
जॉर्ज मुनसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (c), मैथ्यू क्रॉस (wk), माइकल लिस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स / जैक जार्विस, सफयान शरीफ, ब्रैड व्हील / ब्रैड करी, मैकेंज़ी जोन्स
टॉप बल्लेबाज (NAM vs SCO Top Scorer Prediction)
जॉर्ज मुनसी स्कॉटलैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। CWC League-2 टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आए हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। इन्होंने भी हाल ही में CWC League-2 टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।
टॉप गेंदबाज (NAM vs SCO Top Bowler Prediction)
रूबेन ट्रम्पेलमैन T20 फॉर्मेट में नामीबिया टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने 44 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
सफयान शरीफ ने वनडे क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की है। T20 फॉर्मेट में यह 75 मैचों में 86 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
NAM vs SCO Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड पहले T20 में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। T20 फॉर्मेट में इन दोनों के बीच 4 मैच खेले गए हैं जिसमें नामीबिया ने 3 मैच जीते हैं। हालांकि स्कॉटलैंड टीम ने हाल ही में ICC CWC League-2 टूर्नामेंट में नामीबिया टीम को लगातार 4 बार हराया है। इसलिए इस पहले मैच में भी स्कॉटलैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
नामीबिया के जीतने की संभावना: 40%
स्कॉटलैंड के जीतने की संभावना: 60%
नामीबिया और स्कॉटलैंड T20 श्रृंखला स्क्वाड:
नामीबिया: जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैन फ्राइलिंक, जेजे स्मिट (c), गेरहार्ड इरास्मस, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, मलान क्रूगर, ज़ेन ग्रीन (wk), रूबेन ट्रम्पेलमैन, लॉरेन स्टीनकैंप, बेन शिकोंगो, डायलन लीचर, ज़ाचियो वान वुरेन, जैक ब्रासेल, मैक्स हींगो, विलेम मायबर्ग
स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (c), मैथ्यू क्रॉस (wk), माइकल लिस्क, मार्क वॉट, जॉर्ज मुनसी, ब्रैंडन मैकमुलेन, फिनले मैक्रेथ, क्रिस्टोफर मैकब्राइड, जैक जार्विस, मैकेंज़ी जोन्स, ओवेन गोल्ड, ओलिवर डेविडसन, जैस्पर डेविडसन, सफयान शरीफ, ज़ैनुल्लाह इहसान
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।