MI vs RCB Today Match Prediction, 20th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 11 Apr 2026, 04:27 PM | Updated - 11 Apr 2026, 04:28 PM

MI vs RCB Today Match Prediction
MI vs RCB IPL 2026

MI vs RCB Today Match Prediction: मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें वापसी की तलाश में उतरेंगी। दोनों टीमों ने अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला और दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है वह 2 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 मैच जीतकर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अच्छी पारी खेली है जो इस मुकाबले में भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस मैच में दोनों टीम में पिछले प्रदर्शन को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MI vs RCB Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (MI vs RCB Match Details):

मैचमुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्टेडियमवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
मैच की तारीख12 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs RCB Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • मुंबई इंडियंस ने जीते: 4

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

पिछले 10 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगे रही है।

हालिया फॉर्म (MI vs RCB Recent Form):

मुंबई इंडियंस: L, L, W, L, W

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: L, W, W, W, W

दोनों टीमें पिछला मैच हारी है, हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (MI vs RCB Pitch Report- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 127 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 48%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत51%
पहली पारी का औसत स्कोर 171
दूसरी पारी का औसत स्कोर159
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (54%)

MI vs RCB Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना


MI vs RCB Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (MI vs RCB Playing XI Today):

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-XI:

रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI:

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड

टॉप बल्लेबाज (MI vs RCB Top Scorer Prediction)

  • विराट कोहली पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रवि बिश्नोई की गुगली पर अपना विकेट गवा बैठे। इन्होंने अभी तक 3 पारियों में 129 रन बनाए हैं इस मैच में अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • रोहित शर्मा मुंबई के तरफ से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे इस मैच में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। इन्होंने 3 पारियों में 118 रन बनाए हैं।

टॉप गेंदबाज (MI vs RCB Top Bowler Prediction)

  • भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। यह 3 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं इस दौरान इनकी इकोनामी भी अच्छी रही है।

  • शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

MI vs RCB Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई इंडियंस इस मैच में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी वही रॉयल चैलेंजर्स को भी तीसरी जीत की तलाश है। हालांकि हालिया फॉर्म और पिछले 10 मैचों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मैच में आगे नजर आ रही है।

मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना: 40%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%

IPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस:नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, एएम ग़ज़नफ़र, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, मयंक रावत, रघु शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

MI vs RCB MI vs RCB Dream11 Prediction mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore MI vs RCB Today Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com