MI vs KKR Today Match Prediction, 2nd T20- रन, विकेट और पिच रिपोर्ट के साथ जानें दूसरे मैच में कौन मारेगा बाजी?
Published - 28 Mar 2026, 05:06 PM | Updated - 28 Mar 2026, 05:19 PM
Table of Contents
MI vs KKR Today Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 टूर्नामेंट का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी, हालांकि दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब के खिलाफ मुंबई को हार सामना करना पड़ा था। इस साल हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले साल 5 मैच जीतकर आठवें स्थान पर रही थी। इस साल टीम मैनेजमेंट ने फिन एलन, कैमरून ग्रीन को स्क्वाड में शामिल किया है, जिससे टीम संतुलित नज़र आ रही है। दोनों टीमें वानखेड़े में टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MI vs KKR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
MI vs KKR Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स |
| स्टेडियम | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
| मैच की तारीख | 29 मार्च 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैच):
कुल मैच: 10
मुंबई इंडियंस ने जीते: 5
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते: 5
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):
| मुंबई इंडियंस | L | W | L | W | L |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | L | L | W | W | L |
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई पिच रिपोर्ट:
MI vs KKR आईपीएल का दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 126 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 170 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 51% मुकाबले जीते हैं।
MI vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना
MI vs KKR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 190–210
मैच परिणाम: मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग-XI:
मुंबई इंडियंस:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 2. रोहित शर्मा, 3. सूर्यकुमार यादव, 4. तिलक वर्मा, 5. हार्दिक पंड्या (कप्तान), 6. नमन धीर, 7. शेरफेन रदरफोर्ड, 8. विल जैक्स, 9. दीपक चाहर, 10. ट्रेंट बोल्ट, 11. जसप्रीत बुमराह
कोलकाता नाइट राइडर्स:
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2. फिन एलन (विकेट कीपर), 3. अंगकृष रघुवंशी, 4. कैमरून ग्रीन, 5. रिंकू सिंह, 6. रमनदीप सिंह, 7. अनुकूल रॉय, 8. सुनील नरेन, 9. वरुण चक्रवर्ती, 10. वैभव अरोड़ा, 11. ब्लेसिंग मुजरबानी
MI vs KKR Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। इस साल इन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। इस मैच में यह मुंबई को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
फिन एलन कोलकाता की तरफ से ओपन करते हुए नज़र आएंगे। T20 विश्वकप में इन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इस मैच में भी पावर प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
MI vs KKR Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
जसप्रीत बुमराह इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे। वे पावर प्ले और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। इन्होंने T20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख स्पिनर हैं। इन्होंने T20 विश्वकप में 14 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर में विकेट निकाल सकते हैं।
MI vs KKR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में मुंबई इंडियंस को इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं जिसके चलते मुंबई इंडियंस इस मैच में आगे नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें: 15 दिन बाद भी IPL 2026 में धोनी खेल पाएंगे या नहीं! उनके फिटनेस की बड़ी रिपोर्ट आई सामने
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड:
मुंबई इंडियंस: रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
MI vs KKR Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders MI vs KKR Today Match Prediction MI vs KKR Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।