LSG vs GT Today Match Prediction, 19th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 11 Apr 2026, 02:14 PM | Updated - 11 Apr 2026, 02:19 PM
Table of Contents
LSG vs GT Today Match Prediction: लखनऊ सुपर जॉइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में TATA IPL 2026 का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने पिछले मैच में मुकुल चौधरी की 27 गेंदों 54* रन की पारी के मदद से कोलकाता को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। लखनऊ इस जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने भी रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है वह 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। राशिद खान इस मैच में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।
दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंकतालिका में ऊपर जाना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LSG vs GT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (LSG vs GT Match Details):
| मैच | लखनऊ सुपर जॉइंट्स vs गुजरात टाइटंस |
| स्टेडियम | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| मैच की तारीख | 12 अप्रैल 2026 (03:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LSG vs GT Head-to-Head):
-
मैच: 7
-
लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने जीते: 3
-
गुजरात टाइटंस ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 10 मैचों में गुजरात टाइटंस आगे रही है।
हालिया फॉर्म (LSG vs GT Recent Form):
लखनऊ सुपर जॉइंट्स: W, W, L, L, W
गुजरात टाइटंस: W, L, L, L, L
दोनों टीमें पिछला मैच जीती है, हालांकि लखनऊ सुपर जॉइंट्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।
पिच रिपोर्ट (LSG vs GT Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 23 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 39% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 61% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 173 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 163 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (64%) |
LSG vs GT Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
-
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
LSG vs GT Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर लखनऊ सुपर जॉइंट्स पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
-
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (LSG vs GT Playing XI Today):
लखनऊ सुपर जॉइंट्स प्लेइंग-XI:
मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
टॉप बल्लेबाज (LSG vs GT Top Scorer Prediction)
-
शुभमन गिल ने पिछले मैच में 45 गेंदों में 70 रन बनाए हैं। यह अभी तक 2 पारियों में 109 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
जोस बटलर ने पिछले मैच में 27 गेंदों में 52 रन बनाए हैं। यह इस टूर्नामेंट में 3 मैचों में 116 रन बना चुके हैं। यह लंबे समय के बाद अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं इस मैच में भी अच्छे स्कोर की उम्मीद है।
टॉप गेंदबाज (LSG vs GT Top Bowler Prediction)
-
राशिद खान काफी अनुभवी स्पिनर है। पिछले मैच में इन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं।
-
प्रिंस यादव लखनऊ के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। यह डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं, इसलिए विकेट मिलने की संभावना ज्यादा है।
LSG vs GT Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
लखनऊ सुपर जॉइंट्स ले लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट में अच्छी वापसी की है। लेकिन अभी भी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए आउट का फॉर्म चल रहे राशिद खान, शुभमन गिल तथा जोस बटलर फार्म में लौट चुके हैं। इसलिए इस मैच में गुजरात टाइटंस आगे नज़र आ रही है।
लखनऊ सुपर जॉइंट्स के जीतने की संभावना: 40%
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 60%
IPL 2026: लखनऊ सुपर जॉइंट्स और गुजरात टाइटंस स्क्वाड:
लखनऊ सुपर जॉइंट्स: ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, नमन तिवारी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अनुज रावत, शाहरुख खान, गुरनूर बराड़, जयंत यादव, पृथ्वी राज यारा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।