LAH vs KAR Today Match Prediction, Match 35: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Published - 23 Apr 2026, 12:46 PM | Updated - 23 Apr 2026, 12:50 PM

LAH vs KAR Today Match Prediction
LAH vs KAR PSL 2026

LAH vs KAR Today Match Prediction: लाहौर कलंदर्स टीम मैं पिछले मैच में क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स को 9 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में एक बार फिर से फखर ज़मान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है। लाहौर कलंदर्स अंकतालिका में 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। शीर्ष-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए लाहौर को इस मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी।

दूसरी तरफ कराची किंग्स टूर्नामेंट में लगातार 5 मैच हारकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। कराची किंग्स को पिछले मैच में पेशावर के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखने के लिए कराची किंग्स को बाकी बचे सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LAH vs KAR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (LAH vs KAR Match Details):

मैचलाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स
स्टेडियमनेशनल स्टेडियम, कराची
मैच की तारीख23 अप्रैल 2027 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LAH vs KAR Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • लाहौर कलंदर्स ने जीते: 3

  • कराची किंग्स ने जीते: 7

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (LAH vs KAR Recent Form):

लाहौर कलंदर्स: W, W, L, L, L

कराची किंग्स: L, L, L, L, L

पिच रिपोर्ट (LAH vs KAR Pitch Report- नेशनल स्टेडियम, कराची)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला है। यहां PSL टूर्नामेंट के 55 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 31%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत69%
औसत स्कोर 175
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

LAH vs KAR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कराची किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना


LAH vs KAR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (LAH vs KAR Playing XI Today):

लाहौर कलंदर्स प्लेइंग-XI:

फखर ज़मान, मोहम्मद फारूक, अब्दुल्ला शफीक, चरिथ असलांका, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, उबैद शाह, हारिस रऊफ

कराची किंग्स प्लेइंग-XI:

डेविड वार्नर (कप्तान), जेसन रॉय, सलमान आगा, रीज़ा हेंड्रिक्स, आज़म खान (विकेटकीपर), मोईन अली, खुशदिल शाह, अब्बास अफ़रीदी, शाहिद अज़ीज़, हसन अली, ज़ाहिद महमूद

टॉप बल्लेबाज (LAH vs KAR Top Scorer Prediction):

  • फखर ज़मान लाहौर टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में 51 गेंदों में 103 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 6 पारियों में 282 रन बना चुके हैं इस मैच में भी टॉप रन स्कोरर बन सकते हैं।

  • आज़म खान कराची किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 7 पारियों में 222 रन बनाए हैं पिछले मैच में 19 गेंद में 35 रन बनाए, इस मैच में भी तेज पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (LAH vs KAR Top Bowler Prediction):

  • हारिस रऊफ का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। क्वेट्टा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ पिछले मैच में 28 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी टॉप गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

  • शाहीन अफरीदी लाहौर के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यह अभी तक कुल 14 विकेट ले चुके हैं। इन्होंने इस टूर्नामेंट में 7.3 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है।

LAH vs KAR Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

लाहौर कलंदर्स की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट और गेंदबाजी में हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी को देखते हुए लाहौर को इस मैच में आगे माना जा रहा है। इसके अलावा लाहौर कलंदर्स लगातार 2 मैच जीत कर फॉर्म में है जबकि कराची किंग्स लगातार 5 मैच हार चुकी है।

लाहौर कलंदर्स के जीतने की संभावना: 60%

कराची किंग्स के जीतने की संभावना: 40%

PSL 2026: लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स स्क्वाड:

लाहौर कलंदर्स: फखर ज़मान, मोहम्मद फारूक, अब्दुल्ला शफीक, चरिथ असलांका, सिकंदर रजा, डैनियल सैम्स, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, हसीबुल्लाह खान (विकेट कीपर), उबैद शाह, हारिस रऊफ, रयान बर्ल, आसिफ अली, दुनिथ वेल्लालेज, रुबिन हरमन, परवेज हुसैन इमोन, माज़ खान, तैयब ताहिर, मोहम्मद नईम

कराची किंग्स: जेसन रॉय, डेविड वार्नर (कप्तान), सलमान आगा, रीज़ा हेंड्रिक्स, आज़म खान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, अब्बास अफ़रीदी, मोइन अली, शाहिद अज़ीज़, हसन अली, ज़ाहिद महमूद, मीर हमज़ा, एडम ज़म्पा, आकिब इलियास, इहसानुल्लाह, साद बेग, हारून अरशद, खुज़ैमा तनवीर, मोहम्मद हमज़ा, रिज़वानुल्लाह

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Lahore Qalandars karachi kings LAH vs KAR Today Match Prediction LAH vs KAR Dream11 Prediction Lahore vs Karachi
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com