LAH vs KAR Today Match Prediction, 6th T20: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?
Published - 29 Mar 2026, 04:18 PM | Updated - 29 Mar 2026, 04:21 PM
Table of Contents
LAH vs KAR Today Match Prediction: लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच आज PSL 2026 टूर्नामेंट का छठा मैच लाहौर में खेला जाएगा। पिछले सीजन की विजेता टीम लाहौर कलंदर्स में इस साल भी जीत के साथ आगाज किया है। लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को पहले मैच में 69 रन से हराया है। फखर जमान इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।
दूसरी तरफ कराची किंग्स ने भी अपने पहले मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 14 रन से हराया है। कराची की तरफ से मोईन अली टॉप परफॉर्मर रहे हैं।दोनों टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LAH vs KAR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
LAH vs KAR Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
| मैच | लाहौर कलंदर्स vs कराची किंग्स |
| स्टेडियम | गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर |
| मैच की तारीख | 29 मार्च 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | YouTube, tapmad |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
लाहौर कलंदर्स ने जीते: 3
कराची किंग्स ने जीते: 7
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (पिछले 5 मैच):
| लाहौर कलंदर्स | W | W | W | W | W |
| कराची किंग्स | W | L | L | W | W |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट:
LAH vs KAR 6th T20 PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक PSL के 57 मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 178 रन देखने को मिला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53% मैच जीते हैं।
LAH vs KAR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर कराची किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना
LAH vs KAR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स संभावित प्लेइंग-XI:
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग-XI
फखर जमान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेट कीपर), आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह, गुडाकेश मोती
कराची किंग्स संभावित प्लेइंग-XI
डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, मोईन अली, आजम खान (विकेट कीपर), खुशदिल शाह, शाहिद अजीज, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमजा
LAH vs KAR Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
फखर जमान लाहौर टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 39 गेंदों में 53 रन बनाए हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
- मोईन अली पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इन्होंने 48 रन की नाबाद पारी खेली है और 1 विकेट लिया है।
LAH vs KAR Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
हसन अली ने कराची किंग्स के तरफ से पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट लिए हैं इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
हारिस रऊफ लाहौर कलंदर्स के प्रमुख गेंदबाज ने इन्होंने पहले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
LAH vs KAR Today Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच में एक अच्छी टक्कर की उम्मीद है। हालांकि लाहौर कलंदर्स टीम में फखर जमान, सिकंदर रजा तथा हारिस रऊफ जैसे T20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी मौजूद है जो अपने दम से मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि लाहौर कलंदर्स को इस मैच में आगे माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: PSL के बल्लेबाज का रिकॉर्ड, कोहली ने IPL में तोड़ा, स्थापित किया ऐसा महारिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स PSL 2026 स्क्वाड:
लाहौर कलंदर्स: फखर ज़मान, मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज़ हुसैन इमोन, हसीबुल्लाह खान (विकेट कीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह, तैयब ताहिर, दुनिथ वेल्लालगे, उसामा मीर, डेनियल सैम्स, रुबिन हरमन, माज़ खान, मोहम्मद फारूक
कराची किंग्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, सलमान आगा, साद बेग, आज़म खान (विकेट कीपर), मोईन अली, खुशदिल शाह, शाहिद अज़ीज़, हसन अली, एडम ज़म्पा, मीर हमज़ा, आकिब इलियास, रीज़ा हेंड्रिक्स, अब्बास अफ़रीदी, इहसानुल्लाह, हारून अरशद, खुज़ैमा तनवीर, रिज़वानुल्लाह, मोहम्मद हमज़ा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Lahore Qalandars karachi kings LAH vs KAR Today Match Prediction LAH vs KAR LAH vs KAR Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।