LAH vs ISL Today Match Prediction, 16th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Published - 08 Apr 2026, 05:01 PM

LAH vs ISL Today Match Prediction
LAH vs ISL PSL 2026

LAH vs ISL Today Match Prediction: लाहौर कलंदर्स ने पिछले मैच में मुल्तान सुल्तांस को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। वह 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में मोहम्मद नईम ने 28 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान दिया है। दूसरी तरफ इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रावलपिंडी को 7 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की है। वह 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

समीर मिन्हास की 36 गेंदों में 70 रन की परी की मदद से इस्लामाबाद यूनाइटेड यह मैच 14.02 ओवर में जितने में कामयाब रही। दोनों टीमें इस मैच में तीसरी जीत के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और LAH vs ISL Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (LAH vs ISL Match Details):

मैचलाहौर कलंदर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड
स्टेडियमनेशनल स्टेडियम, कराची
मैच की तारीख9 अप्रैल 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (LAH vs ISL Head-to-Head):

  • कुल मैच: 10

  • लाहौर कलंदर्स ने जीते: 8

  • इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (LAH vs ISL Recent Form):

लाहौर कलंदर्स: W, L, W, W, W

इस्लामाबाद यूनाइटेड: W, W, L, L, L

पिच रिपोर्ट (LAH vs ISL Pitch Report- नेशनल स्टेडियम, कराची)

नेशनल स्टेडियम, कराची की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, बाद में बल्लेबाजी आसान नज़र आई है। इस मैदान पर PSL टूर्नामेंट के 40 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 28%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत73%
औसत स्कोर 177
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

LAH vs ISL Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना

LAH vs ISL Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर लाहौर कलंदर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: लाहौर कलंदर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (LAH vs ISL Playing XI Today):

लाहौर कलंदर्स प्लेइंग-XI:

मोहम्मद नईम, परवेज़ हुसैन इमोन, अब्दुल्ला शफीक, रुबिन हरमन, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान

इस्लामाबाद यूनाइटेड प्लेइंग-XI:

डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद

टॉप बल्लेबाज (LAH vs ISL Top Scorer Prediction):

  • समीर मिन्हास इस्लामाबाद यूनाइटेड के तरफ से अच्छी फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने 60 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • मोहम्मद नईम ने पिछले मैच में 28 गेंदों में 60 रन बनाए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 130 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

टॉप गेंदबाज (LAH vs ISL Top Bowler Prediction):

  • शाहीन अफरीदी लाहौर टीम के कप्तान और प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 7.2 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • शादाब खान इस्लामाबाद टीम के कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी हैं। इन्होंने अभी तक 75 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

LAH vs ISL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

लाहौर कलंदर्स vs इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए लाहौर कलंदर्स को आगे माना जा रहा है। हालांकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने भी 2 मैच जीते हैं जिसके चलते इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

लाहौर कलंदर्स के जीतने की संभावना: 60%

इस्लामाबाद यूनाइटेड के जीतने की संभावना: 40%

PSL 2026: लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड स्क्वाड:

लाहौर कलंदर्स: मोहम्मद नईम, परवेज़ हुसैन इमोन, अब्दुल्ला शफीक, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हसीबुल्लाह खान (विकेट कीपर), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, फखर जमान, उसामा मीर, डेनियल सैम्स, दुनिथ वेल्लालगे, माज़ खान, तैयब ताहिर, मोहम्मद फारूक

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद, दीपेंद्र सिंह ऐरी, समीन गुल, एंड्रीज गौस, मोहम्मद हसनैन, सलमान मिर्जा, मेहरान मुमताज, शमर जोसेफ, मोहसिन रियाज, हमजा सज्जाद, निसार अहमद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Islamabad United Lahore Qalandars LAH vs ISL Today Match Prediction LAH vs ISL Lahore vs Islamabad LAH vs ISL Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com