ISL vs QUE Today Match Prediction, 9th T20: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Published - 02 Apr 2026, 09:35 AM | Updated - 02 Apr 2026, 09:41 AM

ISL vs QUE Today Match Prediction
ISL vs QUE PSL 2026

ISL vs QUE Today Match Prediction: इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स PSL 2026 टूर्नामेंट में पहली बार आमने-सामने होंगे। इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का पिछला मैच रद्द रहा है। वह इस समय 1 अंक के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पिछले मैच में हैदराबाद किंग्समैन को 40 रन से हराया है। इस मैच में शमील हुसैन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

क्वेटा ग्लैडिएटर्स 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ISL vs QUE Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

ISL vs QUE Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचइस्लामाबाद यूनाइटेड vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स
स्टेडियमगद्दाफी स्टेडियम लाहौर
मैच की तारीख2 अप्रैल 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ISL vs QUE Head-to-Head):

  • कुल मैच: 10

  • इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीते: 5

  • क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ISL vs QUE Recent Form):

इस्लामाबाद यूनाइटेड: L, L, L, W, L

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: W, L, L, W, W

क्वेटा ग्लैडिएटर्स अच्छी फार्म में है और पिछले मैच में जीत दर्ज की है।

पिच रिपोर्ट (ISL vs QUE Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर)

ISL vs QUE PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 61 (PSL) मैच खेले गए हैं, जिसमें औसत स्कोर 178 रन रहा है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 51% मुकाबले जीते हैं। इस वेन्यू पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है।

ISL vs QUE Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर क्वेटा ग्लैडिएटर्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–200

  • मैच परिणाम: क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत की संभावना

ISL vs QUE Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–180

  • मैच परिणाम: क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ISL vs QUE Playing XI Today):

इस्लामाबाद यूनाइटेड प्लेइंग-XI:

एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), डेवॉन कॉनवे, समीर मिन्हास, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद

क्वेटा ग्लैडिएटर्स प्लेइंग-XI:

सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, रिली रोसू, हसन नवाज, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

ISL vs QUE Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शमील हुसैन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। ये अभी तक 2 मैचों में 106 रन बना चुके हैं।

  • मार्क चैपमैन इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने पहले मैच में 21 गेंदों में 40 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

ISL vs QUE Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • अहमद दानियाल क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं।

  • अबरार अहमद क्वेटा के प्रमुख स्पिनर है। इन्होंने पिछले मैच में 23 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। यह 2 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं।

ISL vs QUE Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाज़ी?

इस्लामाबाद यूनाइटेड vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है। इसके अलावा अबरार अहमद, अहमद दानियाल ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की है जिसके चलते क्वेटा ग्लैडिएटर्स इस मैच में आगे नजर आ रही है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड के जीतने की संभावना: 40%

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के जीतने की संभावना: 60%

IPL 2026: इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स स्क्वाड:

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवॉन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, शादाब खान (कप्तान), हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, सलमान मिर्जा, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद, मोहम्मद हसनैन, शमर जोसेफ, क्रिस ग्रीन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, समीन गुल, मेहरान मुमताज, मोहसिन रियाज, मोहम्मद फैक, हमजा सज्जाद

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, रिली रोसू, हसन नवाज, ख्वाजा नफे, बेन मैकडरमॉट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद दानियाल, अल्जारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, बिस्मिल्लाह खान, ब्रेट हैम्पटन, सैम हार्पर, बेवन जैकब्स, वसीम अकरम, जहांजैब सुल्तान, अहसान अली, जहांदाद खान, खान जैब, साकिब खान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Islamabad United quetta gladiators Pakistan Super League 2026 ISL vs QUE Today Match Prediction ISL vs QUE
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

ISL vs QUE PSL 2026 गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com