GT vs RR Today Match Prediction, 9th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 03 Apr 2026, 03:22 PM | Updated - 03 Apr 2026, 03:31 PM
Table of Contents
GT vs RR Today Match Prediction: गुजरात टाइटंस की शुरुआत टूर्नामेंट में हार के साथ हुई है, वही राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ खाता खोला है। अब दोनों टीमें अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी। गुजरात टाइटंस पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 162 रन के टोटल का बचाव करने में नाकामयाब रही। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की है। नंद्रे बर्गर इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इस मैच में गुजरात टाइटंस अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी, वहीं राजस्थान रॉयल्स की नजर लगातार दूसरी जीत पर होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GT vs RR Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (GT vs RR Today Match Prediction):
| मैच | गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स |
| स्टेडियम | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| मैच की तारीख | 4 अप्रैल 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head-to-Head):
-
कुल मैच: 8
-
गुजरात टाइटंस ने जीते: 6
-
राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 2
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (GT vs RR Recent Form):
गुजरात टाइटंस: L, L, L, L, W
राजस्थान रॉयल्स: W, W, L, L, L
पिच रिपोर्ट (GT vs RR Pitch Report- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, टीम इंडिया ने इसी मैदान पर हाल ही में T20 विश्व कप जीता था। इस मैदान पर अभी तक 38 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 61% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 39% |
| औसत स्कोर | 183 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल |
GT vs RR Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
-
मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना
GT vs RR Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 170–180
-
मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (GT vs RR Playing XI Today):
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI:
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI:
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा
टॉप बल्लेबाज (GT vs RR Top Scorer Prediction)
-
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 52 रन बनाए हैं। यह इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
-
शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने पंजाब के खिलाफ 27 गेंद में 39 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (GT vs RR Top Bowler Prediction)
-
नंद्रे बर्गर साउथ अफ्रीका मूल के तेज गेंदबाज हैं चेन्नई के खिलाफ इन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
प्रसिद्ध कृष्णा पिछले सीजन में पर्पल कैप होल्डर थे। इस साल भी शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही मैच में 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।
GT vs RR Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
इस मैच में गुजरात टाइटंस को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज यूनिट मजबूत है और चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स आगे नजर आ रही है।
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 40%
राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 60%
IPL 2026: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अनुज रावत, जयंत यादव, एम शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया
राजस्थान रॉयल्स: शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, रवि सिंह, बृजेश शर्मा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, शुभम दुबे
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
rajasthan royals Gujarat Titans GT vs RR Today Match Prediction GT vs RR IPL 2026 GT vs RR Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।