CSK vs DC Today Match Prediction, 18th Match- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 10 Apr 2026, 03:32 PM | Updated - 10 Apr 2026, 03:34 PM
Table of Contents
CSK vs DC Today Match Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। जहां चेन्नई लगातार 3 मैच हारकर पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 1 रन की हार के बाद टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 250 रन के बड़े टोटल का पीछा करते हुए 207 रन तक पहुंचने में कामयाब रही।
सरफराज खान ने चेन्नई की तरफ से इस मैच में 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया है। दूसरी तरफ डेविड मिलर ने दिल्ली की तरफ से 20 गेंद में 41 रन की बेहतरीन पारी खेलकर दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन आखिरी 2 गेंद में वे मैच को खत्म करने में नाकामयाब रहे जिसके चलते दिल्ली को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
फिलहाल अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स अंतिम स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और CSK vs DC Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (CSK vs DC Match Details):
| मैच | चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स |
| स्टेडियम | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| मैच की तारीख | 11 अप्रैल 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (CSK vs DC Head-to-Head):
मैच: 10
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 4
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 6
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 10 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स आगे रही है।
हालिया फॉर्म (CSK vs DC Recent Form):
चेन्नई सुपर किंग्स: L, L, L, W, L
दिल्ली कैपिटल्स: L, W, W, W, W
दोनों टीमें पिछला मैच हारी है, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।
पिच रिपोर्ट (CSK vs DC Pitch Report- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई की पिच संतुलित मानी जाती है, हालांकि पिछले कुछ मैचों में बड़े स्कोर भी देखने को मिले हैं। इस मैदान पर अभी तक 91 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 56% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 43% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 164 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 151 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (61%) |
CSK vs DC Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 50–55
अनुमानित कुल स्कोर: 185–195
मैच परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना
CSK vs DC Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
मैच परिणाम: दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (CSK vs DC Playing XI Today):
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
टॉप बल्लेबाज (CSK vs DC Top Scorer Prediction)
केएल राहुल ने शुरुआती 2 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद पिछले मैच में 176.92 के स्ट्राइक रेट से 92 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
सरफराज खान चेन्नई के तरफ से अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में अर्धशतक लगाया है। यह 3 पारियों में 99 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
टॉप गेंदबाज (CSK vs DC Top Bowler Prediction)
लुंगी एनगिडी अभी तक दिल्ली की तरफ से सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए हैं। इन्होंने 7.2 की इकोनामी से गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए हैं। चेन्नई की पिच पर भी अपना कमाल दिखा सकते हैं।
अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने अभी तक 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।
CSK vs DC Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम नजर आई है टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने अभी तक प्रदर्शन से निराश किया है। हालांकि इस मुकाबले में चेन्नई को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिलेगा।
दूसरी तरफ दिल्ली ने अभी तक अच्छा क्रिकेट खेला है और चेन्नई की तुलना में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ज्यादा संतुलित है। इसलिए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 40%
दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 60%
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड:
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़कारी फाउलकेस, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
CHENNAI SUPER KINGS (CSK) DELHI CAPITALS (DC) CSK vs DC IPL 2026 CSK vs DC Today Match Prediction CSK vs DC Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।