ZIM vs SA Match Prediction in Hindi, Match 51: एकतरफा मुकाबला या ज़िम्बाब्वे करेगा उलटफेर? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट
Published - 28 Feb 2026, 03:14 PM | Updated - 28 Feb 2026, 03:17 PM
Table of Contents
ZIM vs SA Match Prediction: ज़िम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका टीमें आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने होंगी। ज़िम्बाब्वे सुपर-8 में अपने दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका इस ग्रुप से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान एडेन मार्कराम प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। ज़िम्बाब्वे के तरफ से ब्रायन बेनेट ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में अपनी जीत कि लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ZIM vs SA Match Prediction पर नजर डालेंगे।
ZIM vs SA Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
| मैच | ज़िम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका |
| स्टेडियम | अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली |
| मैच की तारीख | 1 मार्च 2026 (03:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Jio Hotstar, Star Sports Network |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 7
ज़िम्बाब्वे ने जीते: 0
साउथ अफ्रीका ने जीते: 7
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
| ज़िम्बाब्वे | L | L | W | W | W |
| साउथ अफ्रीका | W | W | W | W | W |
अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली पिच रिपोर्ट:
ZIM vs SA ICC T20 WC 2026 का 51वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
ZIM vs SA Match Prediction सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–65
अनुमानित कुल स्कोर: 180–200
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका टीम की जीत की संभावना
ZIM vs SA Match Prediction सीनारियो 2: अगर ज़िम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 160–170
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका टीम की जीत की संभावना
ZIM vs SA Match 51 संभावित प्लेइंग-XI:
ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी
साउथ-अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
ZIM vs SA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
ब्रायन बेनेट ज़िम्बाब्वे की तरफ से शानदार फार्म में है। भारत के खिलाफ इन्होंने 97* रन की बेहतरीन पारी खेली है। यह अभी तक 277 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
एडेन मार्कराम वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंद में 82* रन की आक्रामक पारी खेली है। यह अभी तक टूर्नामेंट में 264 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
ZIM vs SA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
लुंगी एनगिडी वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं यह अभी तक 11 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी दो से तीन विकेट लेने की उम्मीद है।
मार्को जेनसन साउथ अफ्रीका की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पिछले मैच में यह थोड़े महंगे साबित हुए पर इस मैच में विकेट ले सकते हैं।
ZIM vs SA Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?
ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और टीम संतुलन को देखते हुए साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी ज्यादा मजबूत है।
यह भी पढ़ें: इस समीकरण से सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, समझें पूरा गणित
ज़िम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:
ज़िम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्लेसिंग मुजराबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन
साउथ-अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
south africa cricket team zimbabwe cricket team Zim vs SA ICC T20 WC 2026 Super-8 ZIM vs SA Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।