बीच सड़क पर सिगरेट पीते हुए दिखे Yuzvendra Chahal, पीने के बाद बेशर्मो की तरह रोड पर ही फेंक दी बत्ती, VIDEO वायरल
Published - 12 Apr 2026, 03:54 PM | Updated - 12 Apr 2026, 04:05 PM
Table of Contents
Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल क्रिकेट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाए रहते हैं. आईपीएल 2026 के बीच सोशल मीडिया पर उनका एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद फैंस चहल (Yuzvendra Chahal) की काफी आलोचना कर रहे हैं.
दरअसल, वीडियो में युजी एक लग्जरी कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस दौरान वह सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिर बेशर्मी से सड़क पर फेंक देते हैं.
क्या है Yuzvendra Chahal से जुड़े वायरल वीडियो का मामला?
🚨 Meet Yuzvendra Chahal, caught smoking a cigarette and carelessly throwing it onto the road.
— Wickets Hitting (@offpacedelivery) April 10, 2026
All that money and still no class, no civic sense. Disgusting pic.twitter.com/joHVrkbGPL
IPL 2026 के बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स नीले रंग की लग्जरी कार चला रहा है. फैंस का दावा है कि यह युजवेंद्र चहल हैं. जो कि कार चलाते हुए सिगरेट पी रहे हैं. फिर लापरवाही से चलती कार की खिड़की से सिगरेट को फेंक देता है.
हालांकि, वीडियो में दिखने वाला शख्स युजवेंद्र चहल ही है इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. साथ ही वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है.
फैंस का Yuzvendra Chahal पर फूटा गुस्सा
चहल (Yuzvendra Chahal) का यह वीडियो देखने के बाद फैंस काफी नाराज है. वह सोशल मीडिया पर पंजाब के प्लेयर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. प्रसंशकों का कहना है कि नेशनल खिलाड़ी होने के बावजूद चहल ने इतनी ओछी हरकत की है.
वह युवाओं की प्रेरणा है, ऐसे में उनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी बनती है. उन्हें समझदारी के साथ रहना चाहिए, और दूसरों को अच्छा इंसान बनने की सीख देनी चाहिए.
RR Playing XI: SRH के खिलाफ ओपनिंग में फिर दिखेगी Jaiswal-Vaibhav की जोड़ी, कुछ ऐसी पूरी अंतिम-11
IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के प्रदर्शन की बात करें तो वह पंजाब के लिए खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने 3 मैचों में इकॉनमी रेट 7.00 के साथ 3 विकेट चटकाएं हैं. जो कि काफी किफायती माने जाते हैं. लेकिन अनुभवी गेंदबाज होने के बावजूद वह अन्य युवाओं खिलाड़ियों से पीछे चल रहे हैं, उम्मीद की जा रही है कि आने वक्त में चहल की परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
पंजाब का अगला मुकाबला 16 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है. इस सीजन PBKS 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. अय्यर की कप्तानी में पंजाब IPL 2025 के फाइनल में पहुंची थी. वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार PBKS के ट्रॉफी जीतने के चांससे ज्याजा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर