Shikhar Dhawan की शादी में जमकर थिरके युजवेंद्र चहल, उनके कमर मटकाने का VIDEO हुआ वायरल

Published - 22 Feb 2026, 04:51 PM | Updated - 23 Feb 2026, 01:03 PM

Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। धवन की दूसरी शादी में भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने शिरकत की थी, जिसमें भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल से लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा तक शामिल थे।

वहीं, गब्बर की शादी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके साथ कमर मटका रहे हैं। बता दें कि, चहल का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ भारत के अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।

‘’मेरे यार की शादी है…’’

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल न सिर्फ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की शादी में पहुंचे, बल्कि यहां पर उन्होंने जमकर डांस भी किया। चहल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते समय चहल ने कैप्शन में लिखा कि मेरे यार की शादी है। जबकि उन्होंने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की शादी में मौजा ही मौजा गाने पर जमकर अपनी कमर मटकाई। बता दें कि, चहल का ये खास अंदाज शिखर और उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

पूर्व कप्तान ने भी की शादी में शिरकत

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पूर्व सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ शादी में पहुंचे। रोहित शर्मा ने शादी में पहुंचकर धवन को शुभकामनाएं दीं तो पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान भी यहां पर मौजूद रहे।

वहीं, सुरेश रैना, आशीष नेहरा, बीसीसीआई के वाइस प्रेजिडेंट राजीव शुक्ला समेत कई खिलाड़ियों और बीसीसीआई अधिकारियों ने धवन की शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। बता दें कि, इस शादी में न सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी शख्सियत पहुंची, बल्कि बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के लोगों ने भी शादी में पहुंचकर धवन को शुभकामनाएं दीं।

दूसरी बार दुल्हा बने Shikhar Dhawan

बता दें कि, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया मूल की आयशा मुखर्जी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी साल 2012 में हुई थी, लेकिन 2023 में दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद आयशा वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गई थी।

आयशा के बाद धवन ने अब आयरलैंड की निवासी सोफी शाइन से शादी की है, जो कि धवन से उम्र में पांच साल छोटी हैं और दोनों की पहली मुलाकात 2023 में दुबई में हुई थी।

IPL ड्रीम XI में इतिहास का तड़का! साई सुदर्शन ने पुराने खिलाड़ियों से मिलकर चुनी टीम, कपिल देव कप्तान

Tagged:

team india Yuzvendra Chahal shikhar dhawan Sophie shine
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

आयशा मुखर्जी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com