युवराज सिंह ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, धोनी को नजरंदाज कर इस खिलाड़ी को सौपी कप्तानी, बुमराह को भी जगह नहीं

Published - 04 Mar 2026, 02:02 PM | Updated - 04 Mar 2026, 02:05 PM

Yuvraj Singh

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम इलेवन टीम का चयन किया है। युवी की इस टीम ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच कई सवाल छोड़ गए हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह को जगह न मिलने पर हो रही है। युवराज की इस टीम में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के दिग्गजों का बोलबाला है।

टॉप ऑर्डर में Yuvraj Singh ने दिग्गजों को शामिल किया

Yuvraj Singh

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपनी ड्रीम टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी दो भारतीय दिग्गजों को सौंपी है। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वर्तमान भारतीय वनडे खिलाड़ी रोहित शर्मा को बतौर ओपनर चुना है।

सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं, वहीं रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी गेंदबाजी ऑर्डर को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। नंबर तीन पर युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान रिकी पोंटिंग को रखा है।

पोंटिंग न केवल एक बेहतरीन बल्लेबाज थे, बल्कि युवी ने उन्हें अपनी इस ऑलटाइम महान टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है। नंबर चार पर मौजूदा दौर के महान बल्लेबाज विराट कोहली को जगह मिली है, जो टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करते हैं।

कौन हैं टी20 के 2 ऑल टाइम बेस्ट बॉलर? ग्लेन मैग्रा ने तुरंत इन 2 गेंदबाजों का लिया नाम

मिडल ऑर्डर में धोनी की जगह गिलक्रिस्ट को

इस टीम का सबसे हैरान करने वाला पहलू विकेटकीपर का चयन है। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने पुराने साथी और भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी को नजरअंदाज करते हुए ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट को दस्ताने सौंपे हैं।

गिलक्रिस्ट को उनके विध्वंसक बल्लेबाजी कौशल के कारण इस टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। नंबर पांच पर दक्षिण अफ्रीका के मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को रखा गया है, जो मैदान के चारों ओर शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं।

ऑलराउंडर के स्लॉट के लिए युवी ने इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को चुना है। फ्लिंटॉफ अपनी तेज गेंदबाजी और बड़े हिट्स के लिए जाने जाते थे, जिससे टीम को मजबूती मिलती है।

SA vs NZ मैच बारिश से धुला तो फिर ये टीम खेलेगी फाइनल? रिजर्व डे का गणित भी समझें

Yuvraj Singh की टीम से बुमराह बाहर

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने वर्तमान दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस टीम में जगह नहीं दी है। उनकी जगह युवी ने स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम और ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा को अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया है।

अकरम की रिवर्स स्विंग और मैग्रा की सटीक लाइन-लेंथ किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए खतरे की घंटी साबित होती थी। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दुनिया के दो सबसे सफल स्पिनरों, शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के कंधों पर है। इन दोनों दिग्गजों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 2000 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की ऑल टाइम इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग (कप्तान), विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ, वसीम अकरम, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन और ग्लेन मैग्रा।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रोहित शर्मा (264 रन)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com