काव्या मारन पर भड़के युवराज सिंह, इस बात के लिए जमकर सुनाई SRH की मालकिन को खरी-खोटी

Published - 04 Apr 2026, 08:08 AM | Updated - 04 Apr 2026, 08:15 AM

Kavya Maran

आईपीएल 2026 के सीजन के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने SRH की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और टीम मैनेजमेंट के एक फैसले पर गहरी नाराजगी जताई है।

युवराज सिंह, जो अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, इस बार अभिषेक शर्मा को कप्तानी न सौंपे जाने के फैसले से काफी आहत नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए काव्या मारन (Kavya Maran) को आइना दिखाने की कोशिश की है।

अभिषेक शर्मा की अनदेखी पर बरसे युवराज सिंह

Abhishek Sharma

युवराज सिंह की नाराजगी की मुख्य वजह अभिषेक शर्मा को कप्तानी के लिए नजरअंदाज करना है। युवराज सिंह ने कहा कि अभिषेक शर्मा पिछले 7 सालों से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पसीना बहा रहे हैं।

उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जब कप्तानी सौंपने की बारी आई तो मैनेजमेंट ने किसी और को चुन लिया। युवराज के अनुसार, काव्या मारन (Kavya Maran) और मैनेजमेंट को अपने वफादार खिलाड़ियों की कद्र करनी चाहिए।

अभिषेक शर्मा ने युवराज के मार्गदर्शन में अपने खेल को काफी सुधारा है, यही वजह है कि युवी उनके हक के लिए खुलकर सामने आए हैं। उनके मार्गदर्शन में सिर्फ अभिषेक शर्मा ही नहीं बल्कि शुभमन गिल भी हैं.

टीम मैनेजमेंट के विजन पर उठाए गंभीर सवाल

युवराज सिंह ने केवल कप्तानी ही नहीं, बल्कि SRH के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने संकेत दिया कि काव्या मारन (Kavya Maran) की अगुवाई वाली यह फ्रेंचाइजी कई बार ऐसे फैसले लेती है जो समझ से परे होते हैं।

युवराज सिंह ने कहा कि अगर आप एक युवा खिलाड़ी को सालों तक ग्रूम करते हैं और जब वह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार होता है, तब आप उसे मौका नहीं देते, तो इससे खिलाड़ी का मनोबल टूटता है।

युवी का मानना है कि काव्या मारन (Kavya Maran) को क्रिकेटिंग फैसलों में अधिक गहराई से सोचने की जरूरत है ताकि टीम का भविष्य सुरक्षित रह सके।

कौन हैं पंजाब किंग्स की मालकिन Preity Zinta के हसबैंड? जानें इनका पूरा नाम और बिजनेस

पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर भी घिरीं Kavya Maran

हाल ही में इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स जो सन ग्रुप की ही टीम है की ओर से पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदे जाने पर भी काव्या मारन (Kavya Maran) को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच एक भारतीय मालिकाना हक वाली टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को बड़ी रकम लगभग 2.34 करोड़ रुपये में खरीदना कई फैंस और दिग्गजों को रास नहीं आया।

काव्या मारन इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। काव्या मारन कहीं न कहीं उन सभी बातों से चूक जा रही है जहां खिलाड़ीयों की भावना का सम्मान हो यो फिर देश की भावनाओं का।

कौन हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज Tilak Varma की गर्लफ्रेंड? जानें पूरा नाम और प्रोफेशन

Tagged:

abhishek sharma yuvraj singh kavya maran IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अभिषेक शर्मा

सन टीवी ग्रुप
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com