'तुमने हम सबकी बेइज्जती करवाई.....' मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख्तर, बॉयकॉट विवाद पर लगाई फटकार

Published - 10 Feb 2026, 06:05 PM | Updated - 10 Feb 2026, 06:20 PM

Shoaib Akhtar

पाकिस्तान इस साल हो रही टी20 विश्व कप में अपने असली रूप में दिखे। भारतीय दिग्गजों की माने तो पाकिस्तान यू-टर्न लेने के लिए प्रसिद्ध है जिसका जीता-जागता उदाहरण टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच ना खेलने को लेकर हो रही है।

इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा है। शोएब अख्तर ने जिस तरह से आड़ो हाथ पीसीबी चीफ को लिया है उसे देख कर ऐसा लग रहा है कि शोएब इस शर्मींदगी को पचा नहीं पा रहे।

मोहसिन नकवी के फैसलों पर Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा

Shoaib Akhtar

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने PCB चीफ मोहसिन नकवी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपने न केवल खुद को जलील किया है, बल्कि पूरी सरकार और देश की साख को भी दांव पर लगा दिया है। अख्तर ने इस बात पर नाराजगी जताई कि पाकिस्तान पहले विश्व कप के बहिष्कार की बात करता है, फिर भारत के खिलाफ खेलने से मना करता है और अंत में चुपचाप मैदान पर उतर जाता है।

उन्होंने नकवी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपके पास स्टैंड लेने की ताकत नहीं है, तो ऐसी बड़ी बातें करने की जरूरत क्या है? आपको बता इससे पहले सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान को आड़ो हाथ लेते हुए कहा था कि आज तो उन्होंने फैसला ले लिया है लेकिन देख लेना कल को जाकर ही वो अपने फैसले से पलट जाऐंगे।

पाकिस्तान को लगा एक और बड़ा झटका, ओलंपिक से हुई बाहर, टीम इंडिया को मिली एशिया से एंट्री

दोहरी नीति पर Shoaib Akhtar का तीखा प्रहार

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की यू-टर्न लेने की आदत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बोर्ड में शर्म नाम की चीज नहीं बची है। भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के रुख को लेकर अख्तर ने कहा कि यह हमारा असली स्तर बन गया है। पहले हम कहते हैं कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे फिर हम उनके मैचों का बहिष्कार करने की धमकी देते हैं और बाद में उन्हीं के सामने सरेंडर कर देते हैं।

अख्तर के अनुसार, इस तरह के फैसलों से दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन रहा है और खिलाड़ियों का मनोबल भी गिर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी की हाल ही में भारतीय सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी कहा था कि पाकिस्तान इन बातों से गीदड़भभकी दिखाना चाह रहा, उनके इस बातों से भारत डरने वाला नहीं है।

पाकिस्तान क्रिकेट की गिरती साख

अंत में शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासनिक स्तर पर सुधार नहीं किया गया, तो पाकिस्तान क्रिकेट का हाल और भी बुरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोहसिन नकवी को राजनीति और खेल के बीच का अंतर समझना होगा। बार-बार धमकी देकर पीछे हटने से आईसीसी में पाकिस्तान का प्रभाव खत्म होता जा रहा है।

अख्तर (Shoaib Akhtar) ने मांग की कि बोर्ड को एक ठोस नीति बनानी चाहिए न कि सोशल मीडिया के दबाव में आकर बयानबाजी करनी चाहिए। पूर्व दिग्गज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर हाइब्रिड मॉडल पर समझौता करना पड़ा था और अब भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट को वापस लेना पड़ा। समझौता के दौरान पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई शर्तें रखी लेकिन उनमें से कुछ एक ही माने गए, लगभग शरर्तों को अस्वीकार कर दिया गया।

इन 4 खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा अन्याय, सालाना कॉन्ट्रैक्ट के थे हकदार, लेकिन BCCI ने नहीं दी जगह

Tagged:

IND vs PAK PCB SHOAIB AKHTAR Mohsin Naqvi
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com