जो करते थे आलोचना, वही अब हुए फैन! योगराज ने माही के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया धोनी फैंस का दिल
Published - 27 Mar 2026, 04:33 PM | Updated - 27 Mar 2026, 04:56 PM
MS Dhoni: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कभी वह किसी खिलाड़ी के करियर को लेकर बोलते हैं तो, कभी एमएस धोनी पर अपने बेटे का करियर खत्म करने का इल्जाम लगाते हैं. लेकिन योगराज सिंह ने अपने बर्ताव से उल्ट अब धोनी की तारीफ की है.
IPL 2026 की शुरूआत से पहले उन्होंने माही (MS Dhoni) को सपोर्ट करते हुए कहा है कि उन्हें अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए. वह इतने फिट है कि अगले 10 सालों तक भी क्रिकेट खेल सकते हैं.
MS Dhoni के लिए क्या बोले योगराज सिंह?

इनसाइड स्पोर्ट के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में योगराज सिंह ने एमएस धोनी की काफी तारीफ की. उन्होंने इन लोगों की कड़ी आलोचना कि जो कि धोनी की संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं. इसके अलावा योगराज सिंह ने यह भी कहा कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट छोड़ना चाहते हैं. लेकिन धोनी अब तक खेल रहे हैं. यह काबिले-तारीफ हैं.
योगराज ने माही (MS Dhoni) को सपोर्ट करते हुए कहा, “वह (धोनी) अभी भी खेल रहे हैं और अगले 10 साल तक खेलते रहना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सही अनुशासन और समर्पण से अपनी फिटनेस साबित कर दी है।
"मैं अभी भी उनकी फिटनेस देखता हूं, शानदार इंसान हैं। धोनी को रिटायर होने के लिए कहने वाले लोग आखिर कौन हैं? क्रिकेट की बात करें तो उनको सलाम है.”
IPL 2026 में डबल भूमिका में नजर आएंगे धोनी
पिछले कई सालों के एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं चल रही है. हर किसी का एक ही सवाल है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन होगा? लेकिन हर साल थाला नए जोश के साथ मैदान पर नजर आए हैं. वहीं, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के बाद धोनी रिटायरमेंट का फैसला कर सकते हैं.
पिछले दो सीजन से धोनी घुटने की दर्द से जूझ रहे हैं और बढ़ती उम्र उनको संन्यास लेने पर मजबूत कर रही है. इस सीजन वह CSK के लिए खिलाड़ी होने के साथ ही मेंटोर की भी भूमिका अदा कर सकते हैं.
क्योंकि रिटायरमेंट से पहले कैप्टन कूल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं. खास बात यह है कि हर साल की तरह धोनी इस पर नंबर 7 पर नहीं बल्कि 8 पर खेलते हुए दिखाई देंगे.
संजू बनेंगे धोनी के उत्तराधिकारी?
वहीं, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि धोनी के लिए IPL 2026 आखिरी सीजन हो सकता है. इसके पीछे उन्होंने सबसे बड़ा कारण संजू सैमसन को बताया है. आकाश चोपड़ा का कहना है कि CSK के फ्यूचर के लिए ही संजू को राजस्थान रॉयल्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के जरिये चेन्नई सुपर किंग्स में लगाया गया है. फ्रेंचाइजी ने इसके लिए रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी की कुर्बानी दी है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर