'हां मेरा सीक्रेट...' ध्रुव जुरेल ने पूछा क्या है आपकी इतनी खतरनाक बल्लेबाजी का सीक्रेट? वैभव सूर्यवंशी बता डाली सच्चाई

Published - 11 Apr 2026, 04:34 PM | Updated - 11 Apr 2026, 04:37 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। इस मैच के हीरो रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर ऐसा गदर मचाया कि आरसीबी के दिग्गज गेंदबाज भी बचने का ठिकाना ढूंढते नजर आएंगे।

भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या जैसे इंटरनेशनल गेंदबाजों के सामने वैभव ने जमकर चौके-छक्कों की बारिश की और महज 26 गेंदों पर तूफानी 78 रन ठोक दिए। इस मैच के बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से पूछा कि उनकी इतनी खतरनाक बल्लेबाजी के पीछे का राज क्या है? चलिए आपको बताते हैं कि इसपर 15 साल के युवा वैभव ने क्या जवाब दिया।

तुम्हारा सीक्रेट क्या है बैटिंग में?

Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला जमकर आग उगल रहा है, जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में भी देखने को मिला। खास बात ये है कि इस मैच में वैभव ने अपनी 78 रन की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान के लिए मैच एक तरफा कर दिया था। जबकि बाकी का नाम ध्रुव जुरेल ने पूरा कर दिया।

मैच के बाद जुरेल ने वैभव से पूछा कि आपकी बल्लेबाजी में इतनी सफलता के पीछे का राज क्या है? इसपर वैभव ने बड़ी विन्रमता से कहा, सीक्रेट है इसलिए बता नहीं सकते है ना, तो उसो सीक्रेट ही रहने दो पूरे आईपीएल। इसके बाद ध्रुव जुरेल जोर-जोर से हंसने लगे। बता दें कि, हर कोई वैभव की बैटिंग की काट ढूंढने में लगा हुआ है, लेकिन उनकी फियरलेस बैटिंग उनको इस टूर्नामेंट में बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है।

IPL 2026 में छाए हुए हैं Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का आईपीएल 2026 में अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। इस सीजन उन्होंने खेले चार मैचों में दो अर्धशतक ठोके हैं, जो कि काफी तेज रफ्तार से आए हैं।

उन्होंने आरआर के लिए खेले चार मैचों में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 266.66 का है, जो कि उनको आईपीएल 2026 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनाता है। बता दें कि, मौजूदा सीजन में वह 4 मैचों में सर्वाधिक 18 छक्के लगा चुके हैं। जबकि उनके आस-पास कोई दूसरा खिलाड़ी नजर भी नहीं आ रहा है। वहीं, ऑरेंज कैप भी अभी वैभव के सिर की शौभा बढ़ा रही है।

IPL मैच के दौरान स्टेडियम पर ही हो गई पति-पत्नी के बीच लड़ाई, दोनों की हाथापाई का VIDEO भी हुआ वायरल

आरसीबी के खिलाफ चले थे वैभव-जुरेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और ध्रुव जुरेल रहे थे। यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी गिरने के बावजूद वैभव-जुरेल ने रन गति की रफ्तार को गिरने नहीं दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 37 गेंदों पर 108 रन की शानदार साझेदारी कर डाली।

वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने 43 गेंदों पर 81 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के मारे थे। लेकिन वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के तूफान में जुरेल की इस पारी को अधिक सराहना नहीं मिल सकी। बता दें कि, मौजूदा सीजन में जुरेल 4 मैचों में 176 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। जबकि ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष तीन पर आरआर के बल्लेबाज ही मौजूद है।

MI vs RCB: वानखेड़े की पिच का सीक्रेट आउट! इस वजह से ये टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल

Tagged:

rajasthan royals Dhruv Jurel IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com