सालों बाद योगराज सिंह के आरोपों पर आया जवाब, चयनकर्ता ने कहा 'धोनी का नहीं था युवराज को ड्रॉप करने में हाथ...'

Published - 13 Mar 2026, 08:57 AM | Updated - 13 Mar 2026, 09:01 AM

Yograj Singh

MS Dhoni: दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह लंबे अरसे से एमएस धोनी पर अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने कई इंटरव्यू में दावा किया है कि युवराज को धोनी (MS Dhoni) ने टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया था.

लेकिन अब सालों बाद टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने सच्चाई बताई है. चयनकर्ता का कहना है कि माही ने कभी युवराज को टीम से ड्रॉप करने के लिए नहीं कहा था. इसके बावजूद उनके पिता योगराज सिंह धोनी को दोषी समझते हैं.

MS Dhoni पर क्या बोले संदीप पाटिल?

MS Dhoni

2012 से 2016 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर रहे संदीप पाटिल ने कई खुलासे किए. उन्होंने अपने कार्यकाल में कई स्टार खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया था. हालांकि, उस दौर में धोनी (MS Dhoni) टीम की कप्तानी संभाल रहे थे.

चीफ सिलेक्टर ने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और गौतम गंभीर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया था. लेकिन संदीप पाटिल ने बताया कि कैप्टन कूल ने कभी इन खिलाड़ियों को बाहर करने की बात नहीं कही थी.

संदीप पाटिल ने विक्की लालवानी संग बातचीत में कहा कि, धोनी ने कभी भी इन खिलाड़ियों को ड्रॉप करने की बात नहीं कही. न सिलेक्शन मीटिंग में, न टूर पर, न मैच में कभी. मैं यह सब ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं. उन्हें चयनसमिति पर विश्वास था.

योगराज सिंह एक पिता है: संदीप पाटिल

सिलेक्टर ने आगे कहा कि, "बार-बार योगराज सिंह का MS Dhoni पर इल्जाम लगाना गलत है. हालांकि, वह एक पिता है उनकी अपनी भवानाएं है. लेकिन आरोप पूरी तरह से गलत है. संदीप पाटिल ने आगे बताया कि, युवराज के पिता योगराज सिंह मेरे अच्छे दोस्त है. हमारी काफी समय से मुलाकात नहीं हुई है. एक पिता को अपने लड़के के बारे में बोलना गलत नहीं है. लेकिन एक खिलाड़ी का टीम से बाहर-अंदर होना चयनकर्ताओं के हाथ में होता है."

भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, अब ये 5 खिलाड़ी ले सकते विदाई, रिटायरमेंट का कर सकते फैसला

धोनी ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी: योगराज सिंह

बता दें कि युवराज के पिता योगराज सिंह धोनी (MS Dhoni) पर कई बार आरोप लगा चुके हैं. उन्होंने अपने दर्जनों इंटरव्यू में युवराज का करियर बर्बाद करने के लिए धोनी को जिम्मेदार ठहराया है. हाल ही में योगराज सिंह ने कहा कि," माही की गलती माफ करने लायक नहीं है. मैं उन्हें अपने बेटे का क्रिकेट करियर बर्बाद करने के लिए कभी माफ नहीं करूंगा."

योगराज ने आगे कहा कि, "धोनी को खुद को आईने में देखना चाहिए है. वह एक बड़े क्रिकेटर है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी कुछ किया है. इसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं. लेकिन जो उन्होंने मेरे बेटे के साथ किया, उसके लिए मैं जिंदगी भर कभी माफ नहीं करूंगा. मेरा बेटा 4-5 साल और क्रिकेट खेल सकता था लेकिन उसने उसकी जिंदगी खत्म कर दी."

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में खेलेंगे कौन से 15 भारतीय खिलाड़ी, जानें सभी नाम

Tagged:

team india MS Dhoni yuvraj singh Yograj Singh
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

टी20: 2007 - 2016
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com