यशस्वी जायसवाल vs शुभमन गिल: दोनों में से कौन टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, किसे जरुर मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप में मौका
Table of Contents
Yashasvi Jaiswal : टी20 क्रिकेट में भारत के दो युवा सितारे यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शुभमन गिल लगातार चर्चा में रहते हैं। जायसवाल अपनी आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, जबकि गिल तकनीक और क्लास से लंबी पारी खेलने में माहिर हैं।
हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों में से किसी को भी मौका नहीं मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम चयन में अनुभव को प्राथमिकता दी गई या युवा जोश को नज़रअंदाज़ कर दिया गया। आज हम बात करेंगे इन दोनों खिलाड़ियों में टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन हैं और किसे टी 20 वर्ल्ड कप में मिलना चाहिए था मौका ? आइए जानते हैं।
Yashasvi Jaiswal के टी20 के आंकड़े
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अब तक 23 टी20 मैच खेले हैं और 723 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 36.15 का है, जबकि स्ट्राइक रेट शानदार 164.32 रहा है, जो उनकी आक्रामक शैली को दिखाता है। उन्होंने टी20 में 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन है। इन आंकड़ों से साफ है कि जायसवाल टी20 फॉर्मेट में तेजी से रन बनाने वाले प्रभावी बल्लेबाज़ हैं।
शुभमन गिल के टी20 के आंकड़े
शुभमन गिल ने अब तक 36 टी20 मैच खेले हैं और 869 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 28.03 का है। उनका स्ट्राइक रेट 138.60 रहा है, जो टी20 के लिहाज़ से ठीक-ठाक माना जाता है।
उन्होंने टी20 में 3 अर्धशतक (50s) और 1 शतक (100) लगाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि गिल ने टी20 में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं, लेकिन निरंतरता के मामले में अभी और सुधार की गुंजाइश है।
यशस्वी जायसवाल vs शुभमन गिल: कौन हैं टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी , किसे मिलना चाहिए था वर्ल्ड कप में मौका
अगर टी20 फॉर्मेट की बात करें तो यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नजर आता है। उनका स्ट्राइक रेट 160+ रहा है, जो पावरप्ले में टीम को तेज़ और मजबूत शुरुआत देने की क्षमता दिखाता है। इसके अलावा उनका औसत भी बेहतर है और उन्होंने कम मैचों में ज्यादा असर छोड़ा है।
वहीं शुभमन गिल तकनीकी रूप से शानदार बल्लेबाज़ हैं, लेकिन टी20 में उनका स्ट्राइक रेट और निरंतरता जायसवाल जितनी आक्रामक नहीं रही।
ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए, जहां तेज़ शुरुआत बेहद अहम होती है, यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को मौका मिलना ज्यादा सही फैसला होता। उनकी निडर बल्लेबाज़ी और तेज़ रन बनाने की क्षमता टीम के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकती थी।
ये भी पढ़े : अफगानिस्तान क्रिकेट में भूचाल, राशिद खान से छिनी गई कप्तान, अब ये खिलाड़ी होगा नया कैप्टन