यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन: इन टी20 आंकड़ों की तुलना से साफ़, जानें कौन करता था टी20 वर्ल्ड कप में जगह डिजर्व

Published - 14 Jan 2026, 12:29 PM | Updated - 14 Jan 2026, 01:08 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: टी20 क्रिकेट के इस आधुनिक दौर में चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती सही टीम संयोजन चुनना होती है। खासकर जब बात ओपनर बल्लेबाजों की हो, तो कंटेस्ट और भी कठिन हो जाती है। हाल ही में T20 World Cup 2026 टूर्नामेंट के लिए टीम के चुनाव ने क्रिकेट जगत को दो गुटों में बांट दिया है। एक तरफ वो खिलाड़ी है जिसने अपनी आक्रामक शैली से सबका ध्यान खींचा, तो दूसरी ओर वो अनुभवी सितारा है जिसने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में रनों का ढ़ेर लगाया है।

T20 World Cup 2026 में चयन का आधार

जब हम दोनों खिलाड़ियों के टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर नज़र डालते हैं, तो तस्वीर काफी दिलचस्प हो जाती है। यशस्वी जायसवाल ने अब तक टीम इंडिया के लिए 23 टी20 मैचों में लगभग 164 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 723 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.15 का रहा है, जो एक ओपनर के तौर पर काफी प्रभावशाली है। दूसरी ओर, ईशान किशन के पास 32 मैचों का अनुभव है, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 124.38 और औसत 25.68 का है।

आंकड़ों के लिहाज से जायसवाल कहीं अधिक आक्रामक नजर आते हैं, लेकिन टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के लिए चयनकर्ताओं ने ईशान किशन के हालिया घरेलू फॉर्म को बढ़ावा दी। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की थी, जिसने उन्हें टीम में वापसी का टिकट दिलाया।

T20 World Cup 2026 में जायसवाल की अनदेखी ?

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर जैसे विशेषज्ञों ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के लिए चुनी गई टीम में यशस्वी जायसवाल की अनुपस्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जायसवाल ने अपनी छोटी सी पारी में ही यह साबित कर दिया है कि वे पावरप्ले का बेहतरीन फायदा उठाना जानते हैं। हालांकि, बीसीसीआई की रणनीति इस बार विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प को प्राथमिकता देने की रही।

ईशान किशन को संजू सैमसन के बैकअप कीपर और एक अनुभवी ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया। T20 World Cup 2026 जैसे बड़े मंच पर टीम प्रबंधन अक्सर ऐसे खिलाड़ियों को चुनता है जो एक से अधिक भूमिकाएं निभा सकें। यही कारण रहा कि जायसवाल की जगह ईशान को स्क्वाड में तरजीह मिली, भले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में जायसवाल का इम्पैक्ट अधिक रहा हो।

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी को लगा बड़ा झटका, कप्तान पूरे सीजन से हुआ बाहर, अब नहीं खेल पाएगा टूर्नामेंट

स्ट्राइक रेट या अनुभव

आज के टी20 क्रिकेट में 160+ का स्ट्राइक रेट किसी भी टीम के लिए वरदान साबित होता है। जायसवाल इस मामले में ईशान से काफी आगे हैं। लेकिन टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने शायद ईशान किशन की उस क्षमता पर भरोसा जताया है जो उन्होंने आईपीएल और हालिया घरेलू मैचों में दिखाई है। ईशान ने 2025 के आईपीएल में भी 159.71 के स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए थे, जो उनके फॉर्म में वापसी का संकेत था।

वहीं, जायसवाल को उनके टेस्ट प्रतिबद्धताओं और कार्यभार प्रबंधन के कारण शायद टी20 के इस मुख्य सत्र से दूर रखा गया। निष्कर्ष यह है कि यदि केवल टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को पैमाना बनाया जाता, तो जायसवाल टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के हकदार थे, लेकिन टीम के संतुलन और कीपिंग विकल्प ने ईशान के पक्ष में पासा पलट दिया।

HUR vs HEA 35th T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

ISHAN KISHAN team india yashasvi jaiswal T20 World Cup
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वेस्टइंडीज

सुनील गावस्कर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com