यशस्वी जायसवाल की पारी ने खत्म कर दिया इन 2 ओपनर्स का करियर, अब शायद कभी नहीं कर पाएंगे टेस्ट डेब्यू

Published - 11 Oct 2025, 10:34 AM | Updated - 11 Oct 2025, 11:35 PM

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला राजधानी दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और भारत ने पहले ही दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के धमाकेदार शतक की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 318/2 रन लगा दिए थे।

यशस्वी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 173 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उनकी इस पारी ने भारत के दो सलामी बल्लेबाजों का करियर पूरी तरह से तबाह कर दिया है। यशस्वी की इस पारी के बाद अब शायद ही उन दो ओपनर्स को कभी भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिले।

इस खिलाड़ी का कटा पत्ता?

भारतीय टीम के में डेब्यू की उम्मीद लगाए बैठे अभिमन्यु ईश्वरन को वेस्टइंडीज सीरीज के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। जबकि वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट टीम के सदस्य थे।

लेकिन उन्हें दोनों सीरीज के समय सिर्फ बेंच पर ही बैठना पड़ा था, जबकि यह खबरें थीं कि अभिमन्यु को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिल सकता है। मगर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने उन्हें 15 सदस्यीय टीम में भी मौका नहीं दिया।

इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिमन्यु का करियर अब पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। जबकि उन्हें दोबारा शायद ही अगली कोई सीरीज के लिए चुना जाए।

ऋतुराज का डेब्यू का सपना चकनाचूर?

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में स्थिरता की कमी साफ नजर आ रही है और यही कारण है कि गायकवाड़ को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में नहीं चुना जा रहा है।

गायकवाड़ ने दलीप ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन की ओर से 184 रन की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में वह केवल 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद ईरानी कप की दोनों पारियों में वह 9 और 7 के निजी स्कोर से आगे नहीं बढ़ सके।

यही कारण है कि गायकवाड़ पर चयनकर्ता भरोसा नहीं जता रहे हैं जबकि अब यशस्वी जायसवाल के इस शानदार शतकीय पारी ने गायकवाड़ की वापसी की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। अब शायद ही कभी ऋतुराज को टीम इंडिया की टेस्ट टीम में डेब्यू करने का मौका मिले।

दोहरे शतक से चूके Yashasvi Jaiswal

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 173 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे थे। इसके बाद उम्मीद थी कि शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी दूसरे दिन पहले सत्र में अपना दोहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन उससे पहले ही वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी दूसरे दिन अपने निजी स्कोर में सिर्फ दो रन जोड़ सके और 175 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

दरअसल, यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) कवर पर हल्के हाथों से खेलकर सिंगल की कॉल करते हैं, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान शुभमन गिल अपने साथी को देखने की बजाय गेंद की ओर देख रहे थे, तब तक यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) आधी पिच तक पहुंच चुके थे, लेकिन कप्तान के मना करने के बाद जब वह वापस लौटने लगे थे उससे पहले ही विकेटकीपर ने उन्हें रन आउट कर दिया।

IND vs WI: 50 चौके एक छक्का, रहम की भीख मांगते रह गए वेस्टइंडीज गेंदबाज, जायसवाल को नहीं आया तरस

नोट: इस आर्टिकल में लिखी गई सभी बातें मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार है। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अभिमन्यु ईश्वरन और ऋतुराज गायकवाड़ के करियर पर इसका असर पड़ने की आशंका है।

वह 175 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com