WPL 2026: Match 16, RCB-W vs MI-W Match Prediction in Hindi: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 25 Jan 2026, 03:41 PM | Updated - 26 Jan 2026, 01:07 PM

RCB-W vs MI-W Match Prediction
RCB-W vs MI-W Match WPL 2026

RCB-W vs MI-W Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन और मुंबई इंडियन वूमेन आज दूसरी बार आमने-सामने होगी। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 विकेट से विजेता रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक टूर्नामेंट में 6 में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है वहीं मुंबई इंडियन ने 6 में से 2 मैच जीते हैं वह 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

मुंबई इंडियन को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB-W vs MI-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।

RCB-W vs MI-W Match 16 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन ने जीते: 4

  • मुंबई इंडियन वूमेन ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन LWWWW
मुंबई इंडियन वूमेन LLLWW

कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा पिच रिपोर्ट:

कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 9 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 157 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 78%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 48%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs47 Runs48 Runs
10 Overs81 Runs76 Runs
15 Overs130 Runs118 Runs
20 Overs191 Runs166 Runs

RCB-W vs MI-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • नैट साइवर-ब्रंट मुंबई इंडियंस के तरफ से अच्छी फार्म में है। दिल्ली के खिलाफ भी 45 गेंद में 65 रन बनाए हैं ये अभी तक 219 रन बना चुकी है। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकती हैं।

  • स्मृति मंधाना पिछले मैच में 38 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इन्होंने अभी तक 6 मैच में 230 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकती है।

RCB-W vs MI-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • नादिन डी क्लर्क बेंगलुरु के लिए बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह अभी तक कुल 10 विकेट ले चुकी है। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में ब्रेक थ्रू दिला सकती है।

  • अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी गेंदबाजी की है यूपी के खिलाफ इन्होंने 3 विकेट लिए थे। यह पिछला मैच नहीं खेली थी इस मैच में विकेट निकाल सकती हैं।

RCB-W vs MI-W Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु वूमेन ने 5 मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर बनी हुई है। स्मृति मंधाना, नादिन डी क्लर्क और ग्रेस हैरिस अच्छी फार्म में है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस लगातार 3 मैच हार चुकी है। इसलिए क्रिकेट एक्सपर्ट के अनुसार इस मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को आगे माना जा रहा है।

RCB-W vs MI-W Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल

मुंबई इंडियन वूमेन: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेट कीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल

RCB-W vs MI-W Match Prediction: WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्रकार, लिंसे स्मिथ

मुंबई इंडियन वूमेन: हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरदौस (विकेट कीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, अमेलिया केर, नल्ला क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

BBL Royal Challengers Bangalore Women Mumbai Indians Women RCB-W vs MI-W Match Prediction RCB-W vs MI-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।

मुंबई इंडियन वूमेन ने अभी तक दो मैच जीते हैं।

पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु वूमेन तीन विकेट से विजेता रही थी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com