WPL 2026: Match 15, RCB-W vs DC-W Match Prediction in Hindi: आज किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता

Published - 24 Jan 2026, 10:18 AM | Updated - 24 Jan 2026, 01:08 PM

RCB-W vs DC-W Match Prediction
RCB-W vs DC-W WPL 2026

RCB-W vs DC-W Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन और दिल्ली कैपिटल्स वूमेन आज दूसरी बार आमने-सामने होगी। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 विकेट से विजेता रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक टूर्नामेंट में पांचो मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी 5 में से 2 मैच जीते हैं वह 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीतकर दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RCB-W vs DC-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।

RCB-W vs DC-W Match 15 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन ने जीते: 3

  • दिल्ली कैपिटल्स वूमेन ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन WWWWW
दिल्ली कैपिटल्स वूमेन WLWLL

कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा पिच रिपोर्ट:

आज RCB-W vs DC-W Match Prediction में कोटांबी स्टेडियम की पिच काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी। इस मैदान पर अभी तक 9 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 157 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 78%

  • स्पिनर्स द्वारा दिए गए विकेट: 48%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs47 Runs48 Runs
10 Overs81 Runs76 Runs
15 Overs130 Runs118 Runs
20 Overs191 Runs166 Runs

RCB-W vs DC-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • लिजेल ली दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से शानदार फार्म में चल रही है। पिछले मैच में 28 गेंद में 46 रन बनाए हैं। ये अभी तक टूर्नामेंट में 213 रन बना चुकी है इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकती है।

  • स्मृति मंधाना पिछले मैच में 26 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इन्होंने अभी तक 5 मैच में 192 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकती है।

RCB-W vs DC-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • नादिन डी क्लर्क बेंगलुरु के लिए बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं यह अभी तक कुल 10 विकेट ले चुकी है। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में ब्रेक थ्रू दिला सकती है।

  • नंदनी शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अच्छी गेंदबाजी की है। यह भी 5 मैच में 10 विकेट ले चुकी है इस मैच में भी विकेट निकाल सकती है।

RCB-W vs DC-W Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु वूमेन ने लगातार 5 मैच जीते हैं और वह पहले स्थान पर बनी हुई है। स्मृति मंधाना,नादिन डी क्लर्क और ग्रेस हैरिस अच्छी फार्म में है। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम सभी डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसलिए इस मैच में भी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को आगे माना जा रहा है।

RCB-W vs DC-W Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेट कीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, दीया यादव, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

RCB-W vs DC-W Match Prediction, WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, लॉरेन बेल, प्रथ्योषा कुमार, अरुंधति रेड्डी, दयालन हेमलता, पूजा वस्त्रकार, लिंसे स्मिथ

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, अलाना किंग, चिनेल हेनरी, प्रगति सिंह, एडला सृजना

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Delhi Capitals Royal Challengers Bangalore Women WPL 2026 RCB-W vs DC-W Match Prediction RCB-W vs DC-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को आगे माना जा रहा है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com