WPL 2026: Match 10, UPW-W vs MI-W Match Prediction in Hindi: आज किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता

Published - 17 Jan 2026, 10:41 AM | Updated - 17 Jan 2026, 01:04 PM

UPW-W vs MI-W Match Prediction
UPW-W vs MI-W WPL 2026

यूपी वॉरियर्स विमेन और मुंबई इंडियन वूमेन टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होगी। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स 7 विकेट से विजेता रही थी। यूपी वॉरियर्स इस समय 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते हैं और वह 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियन वूमेन इस मैच में अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

UPW-W vs MI-W WPL 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • यूपी वॉरियर्स विमेन ने जीते: 3

  • मुंबई इंडियंस वूमेन ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को अजित अगरकर अब करेंगे बाहर

हालिया फॉर्म:

यूपी वॉरियर्स विमेन WLLLW
मुंबई इंडियंस वूमेन LWWLW

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 19 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 160 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 144 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 63%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 59%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs48 Runs51 Runs
10 Overs80 Runs87 Runs
15 Overs126 Runs127 Runs
20 Overs179 Runs177 Runs

UPW-W vs MI-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • नैट साइवर-ब्रंट बल्ले और गेंद के साथ मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं और 63 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छा योगदान कर सकती हैं।

  • फोबे लिचफील्ड ने पिछले मैच में 25 रन बनाए हैं। यह अभी तक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाई है। इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकती है ।

UPW-W vs MI-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस के तरफ से अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह 4 मैच में 7 विकेट ले चुकी हैं। इस मैच में भी विकेट ले सकती हैं।

  • सोफी एक्लेस्टोन यूपी वॉरियर्स विमेन की सबसे अनुभवी और प्रमुख गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक 3 विकेट लिए हैं इस मैच में यह भी विकेट निकाल सकती है।

UPW-W vs MI-W Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

यूपी वॉरियर्स ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया है। हालांकि मुंबई इंडियन वूमेन की टीम काफी मजबूत है और इस मैच में वापसी कर सकती है।

हरलीन देओल यूपी वॉरियर्स के तरफ से पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रही है। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखा जाए तो मुंबई इंडियन वूमेन इस मैच में आगे है।

UPW-W vs MI-W Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

यूपी वॉरियर्स विमेन: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

मुंबई इंडियंस वूमेन: गुनालन कमलिनी (विकेट कीपर), अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ

यूपी वॉरियर्स विमेन बनाम मुंबई इंडियंस वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

यूपी वॉरियर्स विमेन: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), क्लो ट्रायोन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, शिप्रा गिरी, सुमन मीना, सिमरन शेख, प्रतीक रावल, त्रिशा गोंगड़ी

मुंबई इंडियंस वूमेन: गुनालन कमलिनी (विकेट कीपर), अमेलिया केर, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, हेली मैथ्यूज, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ, राहिला फिरदौस, नल्ला क्रांति रेड्डी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Mumbai Indians Women UP Warriorz WPL 2026 UPW-W vs MI-W Match Prediction UPW-W vs MI-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।

मुंबई इंडियन वूमेन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com