WPL 2026: Eliminator, GG-W vs DC-W Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 03 Feb 2026, 11:59 AM | Updated - 03 Feb 2026, 12:05 PM

GG-W vs DC-W Match Prediction
WPL 2026 Eliminator GG-W vs DC-W

GG-W vs DC-W Match Prediction: आज गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात जॉइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की है और वह 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने भी पिछले मैच में यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया है और वह 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर रही है।

आपको बता दें इस मैच की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से भिड़ेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GG-W vs DC-W Match Prediction पर नजर डालेंगे।

GG-W vs DC-W Eliminator मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • गुजरात जॉइंट्स वूमेन ने जीते: 4

  • दिल्ली कैपिटल्स वूमेन ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

गुजरात जॉइंट्स वूमेन WWWLL
दिल्ली कैपिटल्स वूमेन WLWWL

कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा पिच रिपोर्ट:

आज GG-W vs DC-W Match Prediction रिपोर्ट में कोटांबी स्टेडियम की पिच काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी। इस मैदान पर अभी तक 15 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं। कोटांबी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है लेकिन दूसरी पारी में ओस के चलते गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 155 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 148 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 67%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 55%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs44 Runs45 Runs
10 Overs74 Runs73 Runs
15 Overs117 Runs102 Runs
20 Overs165 Runs157 Runs

GG-W vs DC-W Eliminator 1: संभावित प्लेइंग-XI:

गुजरात जॉइंट्स वूमेन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा

GG-W vs DC-W Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • बेथ मूनी गुजरात जॉइंट्स की सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने 24.50 के औसत से 196 रन बनाए हैं। यह बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं इस मैच में भी अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकती है।

  • लॉरा वोल्वार्ड्ट ने पिछले मैच में 47 रन बनाए हैं। यह इस टूर्नामेंट में 40.17 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बना चुकी है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

GG-W vs DC-W Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • सोफी डिवाइन ने गुजरात जॉइंट्स के लिए बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यह अभी तक 17 विकेट ले चुकी है। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकती हैं।

  • श्री चरणी दिल्ली कैपिटल्स की प्रमुख स्पिनर है पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 14 विकेट ले चुकी है। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकती हैं।

GG-W vs DC-W Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

गुजरात जॉइंट्स वूमेन और दिल्ली कैपिटल्स वूमेन टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने होगी। पिछले दोनों मैचों में गुजरात जॉइंट्स विजेता रही है। इस मैच में भी दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और टीम संतुलन को देखते हुए GG-W vs DC-W Match Prediction रिपोर्ट में गुजरात जॉइंट्स वूमेन को ही आगे माना जा रहा है।

गुजरात जॉइंट्स वूमेन बनाम दिल्ली कैपिटल्स वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

गुजरात जॉइंट्स वूमेन: बेथ मूनी (विकेट कीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी, टिटस साधु, जिंतीमानी कलिता, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, डैनी वायट-हॉज

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: लिजेल ली (विकेट कीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, एडला सृजना, प्रगति सिंह, लूसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, अलाना किंग

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Gujarat Giants Delhi Capitals WPL GG-W vs DC-W Match Prediction GG-W vs DC-W GG-W vs DC-W Eliminator
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच आज कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा गुजरात में खेला जाएगा

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 150+ रन संभव है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com