करोड़ों की कीमत! लेकिन फिर भी IPL में बेंच गर्म कर रहे ये 4 विदेशी स्टार, नहीं मिला अब तक खेलने का मौका
Published - 13 Apr 2026, 03:38 PM | Updated - 13 Apr 2026, 04:21 PM
Table of Contents
IPL : आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है. जिस में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलते हैं. फ्रेंचाइजियां उन्हें मिनी ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगाकर खरीदती है. इसके बावजूद कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो कि सिर्फ पूरा सीजन IPL में सिर्फ बेंच पर बैठे रह जाते हैं. उन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका ही नहीं मिलता है.
इंडियन प्रीमिर लीग 2026 (IPL) में 4 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी मालिकों ने मोटी रकम में खरीदा था. इसके बाद भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. चलिए तो जानते हैं कौन हैं यह बदनसीब प्लेयर्स?
IPL 2026 में टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे यह 4 विदेशी खिलाड़ी
1. जैकब बेथेल

जेकब बेथेल इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर हैं. वह बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर है, जो रन बनाने के साथ विकेट लेने में भी माहिर हैं. जैकब अपने विस्फोटक स्ट्रोक और शानदार फील्डिंग के कारण बहुत कम उम्र में लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं. मौजूदा वक्त में वह इंग्लैंड के तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं.
हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मुकाबले में 220 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से केवल 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. उनकी इस पारी में में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. वहीं, वर्तमान में वह आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे हैं. RCB ने उन्हें IPL 2025 के ऑक्शन में 2.60 Cr करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था.
हालांकि, अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उम्मीद जताई जा रही थी कि RR के खिलाफ फिल साल्ट के फ्लॉप होने के बाद जेकब बेथेल को खिलाया जा सकता है. इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया. वहीं, बीतते वक्त के साथ जेकब बेथेल का खेलना मुश्किल लग रहा है. वह पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते हैं.
2. अज़मतुल्लाह उमरज़ई
26 साल के अज़मतुल्लाह उमरज़ई एक अफगानी क्रिकेटर हैं. वह मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं, जो कि रन बनाने के साथ विकेट लेने में भी माहिर हैं. वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा कहे जाते हैं. हालांकि, IPL में वह अभी तक खास जगह नहीं बना पाए हैं.
अज़मतुल्लाह उमरज़ई को पंजाब ने IPL 2025 में 2.40 करोड़ में खरीदा था. वहीं, इस सीजन के लिए भी PBKS ने अफगान क्रिकेट को रिटेन किया था. भारी भरकम रकम देने के बावजूद पंजाब ने उन्हें इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है. अब लग रहा है कि वह उमरज़ई सिर्फ भारत में टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे.
हालांकि, आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब के लिए 9 मैच खेले थे. जिनमें उन्होंने 279 रन बनाए जबकि, गेंद से 8 विकेट भी चटकाए.
3. काइल जैमीसन
काइल जैमीसन न्यूजीलैंड के एक लंबे कद के तेज गेंदबाज हैं, जिनकी हाइट करीब 6 फीट 8 इंच है. यह तेज गेंदबाज अपनी स्विंग होती गेंदों के लिए पहचाना जाता है और वर्तमान समय में न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहा है. इन्हें 2 करोड़ की कीमत में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था, लेकिन अब तक इस किवी बॉलर को प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका नहीं मिल पाया है.
DC की टीम अब तक 4 मैच खेल चुकी, लेकिन इस खिलाड़ी को सब्सिट्यूट प्लेयर तक में जगह नहीं मिली, कप्तान अक्षर पटेल एक विदेशी बॉलर के रूप में लुंगी एनगीडी पर अपना भरोसा दिखा रहे हैं, जिसके चलते इन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. DC के कैंप में विदेशी तेज गेंदबाजों की सूची काफी लंबी है, ऐसे में इन्हें आगे भी मौका मिलना नामुमकिन ही लग रहा है.
दरअसल, मिचेल स्टार्क ने अभी तक टीम को जॉइन नहीं किया है, उनके आते ही पहली प्राथमिकता उन्हें मिलना तय है. श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा भी सिर्फ बेंच गर्म कर रहे हैं, ऐसे में यह कहना ठीक होगा इस सीजन काइल जैमीसन सिर्फ एक टूरिस्ट बनकर ही रह जाएंगे.
4. क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है, जिन्हें IPL का भी अच्छा ख़ासा अनुभव है. वह मुंबई इंडियंस, RCB, LSG, KKR जैसी कई टीम से खेल चुके हैं. पिछले सीजन LSG ने इस ओपनर को रिलीज कर दिया और ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर डी कॉक को उनके बेस प्राइस एक करोड़ की कीमत में खरीद लिया था.
इस स्टार ओपनर को खरीदने के बाद सभी को लगा था IPL 2026 में रोहित-डी कॉक की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी, लेकिन मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने पिछले सीजन खरीदे गए रयान रिकेल्टन पर ही अपना भरोसा जताया और इस अफ़्रीकी ओपनर से सिर्फ बेंच गर्म करवाई.
रयान रिकेल्टन ओपनिंग की पोजीशन पर टीम के लिए अच्छा भी कर रहे हैं ऐसे में क्विंटन डी कॉक के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बन पा रही है. फिलहाल 4 मुकाबलों तक तो कप्तान हार्दिक ने डी कॉक पर भरोसा नहीं दिखाया है और उन्हें सिर्फ भारत दर्शन ही करवाया है.
पिछले सीजन के हीरो, इस बार बने जीरो! अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भारी बोझ बन गए ये 3 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर