World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 26 Jan 2026, 11:06 AM | Updated - 26 Jan 2026, 11:15 AM

DW vs DR Match Prediction
DW vs DR World Legends 2026

DW vs DR Match Prediction: दिल्ली वॉरियर्स और दुबई रॉयल्स के बीच आज World Legends T20 2026 का पहला मैच खेला जाएगा। दिल्ली वॉरियर्स ने इस साल संतुलित टीम का गठन किया है जिसका नेतृत्व हरभजन सिंह करते नजर आएंगे। दूसरी तरफ दुबई रॉयल्स ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी ध्यान दिया है और वे एक मजबूत बल्लेबाजी यूनिट के साथ मैदान पर उतरेंगे। शिखर धवन दुबई रॉयल्स का नेतृत्व करेंगे।

दोनों टीम इस मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और DW vs DR Match Prediction पर नजर डालेंगे।

DW vs DR World Legends T20 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: दिल्ली वॉरियर्स vs दुबई रॉयल्स (World Legends T20 2026)

  • स्टेडियम: 1919 स्पोर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम, गोवा, भारत

  • मैच की तारीख: 26 जनवरी 2025 (07:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): DD Sports, YouTube, Fan Code पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: NA

  • दिल्ली वॉरियर्स ने जीते: 0

  • दुबई रॉयल्स ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

दोनों टीम आज अपना पहला मैच खेलेंगी।

दिल्ली वॉरियर्स NANANANANA
दुबई रॉयल्स NANANANANA

यह भी पढ़े: भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, बाबर, फखर, आगा....

1919 स्पोर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम, गोवा, भारत पिच रिपोर्ट:

1919 स्पोर्ट्ज़ क्रिकेट स्टेडियम, गोवा, भारत की पिच पर संतुलित मानी जाती है। इस मैच में दोनों टीमों के लिए 150+ स्कोर संभव है। इस मैदान पर अब तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है। साल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया था।

DW vs DR Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शिखर धवन दुबई रॉयल्स के कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। इस मैच में यह टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं।

  • कॉलिन इनग्राम दिल्ली वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज हैं। यह भी विश्व भर में अनेक T20 प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

DW vs DR Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • पीयूष चावला दुबई रॉयल्स के तरफ से इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे इन्होंने कुछ समय पहले खत्म हुई ILT20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था।

  • हरभजन सिंह दिल्ली वॉरियर्स के कप्तान है और काफी अनुभवी ऑफ स्पिनर है। इस मैच में मिडिल ओवरों में अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

DW vs DR Match Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

दुबई रॉयल्स को मजबूत बल्लेबाजी यूनिट और गेंदबाज में पीयूष चावला जैसे अनुभव स्पिनर के चलते इस मैच में आगे माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली वॉरियर्स में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है जो मैच जीता सकते हैं।

DW vs DR Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

दिल्ली वॉरियर्स: चैडविक वाल्टन, कॉलिन इनग्राम, गुरकीरत सिंह मान, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), चिराग गांधी, रवि जांगिड़, हरभजन सिंह (कप्तान), इसुरु उदाना, इरफान पठान, इमरान ताहिर, शाहबाज नदीम

दुबई रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), अंबाती रायडू, दनुष्का गुणथिलका, यूसुफ पठान, समित पटेल, अभिषेक राउत, गीतांश खेरा (विकेट कीपर), पीयूष चावला, फिदेल एडवर्ड्स, क्रिस म्पोफू, परवेज रसूल

दिल्ली वॉरियर्स बनाम दुबई रॉयल्स Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

दिल्ली वॉरियर्स: चैडविक वाल्टन, कॉलिन इनग्राम, गुरकीरत सिंह मान, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेट कीपर), चिराग गांधी, रवि जांगिड़, हरभजन सिंह (कप्तान), इसुरु उदाना, इरफान पठान, इमरान ताहिर, शाहबाज नदीम, सीकुगे प्रसन्ना, राहुल शुक्ला, दिवेश पठानिया, सुबोथ भाटी

दुबई रॉयल्स: शिखर धवन (कप्तान), गीतांश खेरा (विकेट कीपर), फिदेल एडवर्ड्स, अंबाती रायडू, यूसुफ पठान, समित पटेल, अभिषेक राउत, किर्क एडवर्ड्स, दनुष्का गुणथिलका, परवेज रसूल, मोनू कुमार, पीटर ट्रेगो, अमित वर्मा, पीयूष चावला, क्रिस म्पोफू

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

DW vs DR Match Prediction DW vs DR World Legends T20 2026 Delhi Worriors Dubai Royals
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में) DD Sports, YouTube, Fan Code पर उपलब्ध होगी।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com