वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने काव्या मारन को लगाई फटकार, बोला 'ये सिर्फ 500 रन ही डिफेंड कर पाएंगे...'

Published - 12 Apr 2026, 04:06 PM | Updated - 12 Apr 2026, 04:17 PM

Kris Srikkanth

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की बॉलिंग लाइनअप पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे, जो कि टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैचों में भी देखने को मिले हैं। जैसे-जैसे आईपीएल आगे बढ़ रहा है ऑरेंज आर्मी की गेंदबाजी में खामियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए टीम 220 रन का बचाव नहीं कर सकी।

हालांकि, शिवांश कुमार और हर्ष दुबे ने अच्छी बॉलिंग की, लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज वह फॉर्म नहीं दिखा पाया, जिसकी सबको उम्मीद थी। अब टीम की मालकिन काव्या मारन को विश्व कप विनिंग खिलाड़ी (Kris Srikkanth) ने फटकार लगाई है और कहा है कि अगर इन गेंदबाजों को 500 रन दे दो, जो कि वह डिफेंड कर सकते हैं।

विपक्षी 300 रन भी आसानी से बना लेंगे- Kris Srikkanth

सनराइजर्स हैदराबाद की कमजोर गेंदबाजी पर भारत के पूर्व विश्व कप विनिंग खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने कहा है कि अगर इस टीम को जीतना है तो फिर उनको 500 रन बनाने होंगे। श्रीकांत (Kris Srikkanth) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

“उनकी गेंदबाजी में कोई गुंजाइश नहीं है। विपक्षी टीम उनकी गेंदबाजी के सामने 300 रन भी आसानी से बना लेगी। उनके दो युवा स्पिनर, हर्ष दुबे और शिवांग कुमार, अच्छे हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी यहीं खत्म हो जाती है। ईशान मलिंगा उनकी गेंदबाजी के सामने सीधे कोलंबो पहुंच जाएंगे, फिर भी एसआरएच उन्हें खिला रही है।”

SRH को जीत के लिए 500 रन बनाने होंगे

भारत के पूर्व चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत (Kris Srikkanth) का मानना है कि जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल का समय समाप्त हो चुका है। एसआरएच इस गेंदबाजी अटैक के साथ सिर्फ तब जीत सकती है, जब वह 500 रन बना लें। इस गेंदबाजी के सामने कुछ नहीं किया जा सकता है। यह बॉलिंग अटैक तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के स्तर का भी नहीं है।

बता दें कि, पिछले चार मैचों में तीन बार ऐसा हुआ है कि उनके गेंदबाजों ने 200 से अधिक रन लुटाए हैं। चाहे लक्ष्य का बचाव करना हो या पहली पारी में विपक्षी टीमों को कम स्कोर पर रोकना होगा, दोनों मौकों पर उनके गेंदबाज साधारण दिखे हैं और यही कारण है कि बड़े स्कोर बनाने के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीकांत ने अय्यर को बताया शानदार कप्तान

श्रेयस अय्यर ने जब से पंजाब किंग्स की कप्तानी संभाली है, तब से ये टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। पिछले साल इस टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन बेंगलुरु के हाथों उनको रोमांचक हार मिली थी। लेकिन मौजूदा सीजन में यह टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है, जिसके बाद उनका प्लेऑफ में पहुंचना पक्का माना जा रहा है।

वहीं, पूर्व विश्व कप विनिंग खिलाड़ी (Kris Srikkanth) ने श्रेयस अय्यर को लेकर कहा कि पीबीकेएस के पास एक शानदार कप्तान है, जो बहुत जिम्मेदारी के साथ खेलता है। टीम के सभी खिलाड़ी 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। अगर वह आगे भी इसी तरह खेलते हैं तो फिर उनको हराना काफी मुश्किल होगा।

अंपायर से बहस करना Nitish Rana को पड़ा भारी, BCCI ने उनके लिए इस बड़ी सजा का कर दिया ऐलान

Tagged:

kavya maran Kris Srikkanth Sunrise Hyderabad IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com