“मेरा आइडल वही है…” बिना एक सेकंड सोचे अर्जुन तेंदुलकर ने बताया अपना फेवरेट क्रिकेटर, नाम सुनकर फैंस हैरान
Published - 02 Apr 2026, 12:49 PM | Updated - 02 Apr 2026, 12:56 PM
Arjun Tendulkar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स में खेल रहे हैं. हालांकि, बीती रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका नहीं मिला. यहीं उनके साथ मुंबई इंडियंस में हुआ था. लेकिन अभी पूरा सीजन बाकी है, उम्मीद है कि अर्जुन को इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है.
वहीं, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से एक दिन पहले अर्जुन (Arjun Tendulkar) का शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट सामने आया था. जिसमें उन्होंने अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताया था.
Arjun Tendulkar का आइडल है यह क्रिकेटर

जब भी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का नाम आता है तो, सबसे पहला ख्याल सचिन तेंलुकर का जहन में उठता है. अर्जुन अपने पिता की तरह की क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. लेकिन 26 साल की उम्र होने के बावजूद वह खेल जगत में संघर्ष कर रहे हैं.
हालांकि, अर्जुन ने हार नहीं मानी है. यह सब उन्होंने अपने पिता से ही सीखा है. वहीं, अर्जुन सचिन तेंदुलकर के साथ किसी और की बैटिंग को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में शुभंकर मिश्रा ने अपने पॉडकास्ट में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) से पूछा कि सचिन तेंदुलकर के अलावा वह किसे अपना आइडल मालते हैं? तो, अर्जुन ने जबाव देते हुए कहा, "युवराज सिंह. शुभंकर मिश्रा से आगे कहा कि, आपको युवराज की गेंदबाजी भी पसंद है. अर्जुन ने जबाव दिया कि, नहीं वह स्पिनर थे और मैं पेसर हूं.
अपने जुनून के लिए क्रिकेट खेलता हूं : अर्जुन
क्रिकेटर नहीं हैं ज्यादा दोस्त: अर्जुन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर