न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खत्म होते ही अब इस फिसड्डी खिलाड़ी की छुट्टी तय! अजित अगरकर जल्द ही काट सकते हैं टीम से पत्ता

Published - 20 Jan 2026, 08:57 AM | Updated - 20 Jan 2026, 08:58 AM

Ajit Agarkar

Ajit Agarkar : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज़ ने टीम इंडिया की कई कमजोरियों को उजागर कर दिया। 2-1 से सीरीज़ गंवाने के बाद जहां टीम संयोजन पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं एक अनुभवी खिलाड़ी का लगातार निराशाजनक प्रदर्शन चयनकर्ताओं (Ajit Agarkar) के लिए सिरदर्द बन गया है।

जिस खिलाड़ी से मुश्किल वक्त में टीम को संभालने की उम्मीद थी, वही पूरे दौरे में असर छोड़ने में नाकाम रहा। अब सीरीज़ खत्म होते ही बड़े बदलाव की आहट तेज हो गई है।

नाम बड़ा, प्रदर्शन बेहद साधारण

यह मामला दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से जुड़ा है, जो कभी टीम इंडिया की रीढ़ माने जाते थे। फील्डिंग में चुस्ती, किफायती गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी उनकी पहचान रही है।

लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज़ में उनका प्रदर्शन इस स्तर का नहीं रहा कि टीम उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रखे। अनुभव के बावजूद मैदान पर वह आत्मविश्वास और धार नजर नहीं आई, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

बल्लेबाजी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की चिंता

न्यूजीलैंड सीरीज़ में जडेजा की बल्लेबाजी पूरी तरह फीकी साबित हुई। तीन मैचों में उनके रन न तो टीम को गति दे सके और न ही किसी मुकाबले की दिशा बदल पाए।

धीमा स्ट्राइक रेट और दबाव में आकर रक्षात्मक खेल टीम इंडिया के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। निचले क्रम में जिस तेजी की उम्मीद उनसे की जाती है, वह इस सीरीज़ में पूरी तरह गायब रही, जिससे टीम बार-बार लक्ष्य से दूर रह गई।

गेंदबाजी में भी नहीं मिला भरोसा

जडेजा की सबसे बड़ी ताकत मानी जाने वाली गेंदबाजी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बेअसर रही। तीनों मैचों में विकेट न ले पाना और मिडिल ओवर्स में रन रोकने में नाकाम रहना टीम के लिए खतरे की घंटी है।

विपक्षी बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ बिना ज्यादा जोखिम लिए रन बटोरे, जिससे भारतीय गेंदबाजी का संतुलन बिगड़ता चला गया। यह प्रदर्शन चयन समिति के धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहा।

Ajit Agarkar के सामने बड़ा फैसला

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि चयन समिति क्या रुख अपनाती है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) पहले ही साफ कर चुके हैं कि टीम में जगह प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी, न कि सिर्फ नाम और अनुभव के दम पर।

टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो मौजूदा फॉर्म में जडेजा से ज्यादा प्रभावी नजर आ रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड सीरीज़ के बाद अजीत अगरकर की अगुवाई में चयन समिति बड़ा और कड़ा फैसला ले सकती है, जिसमें इस अनुभवी खिलाड़ी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : टीम इंडिया पर बोझ बन चुका है ये खिलाड़ी, कभी हुआ करता था तुरुप का इक्का

Tagged:

IND vs NZ team india Ajit Agarkar ravindra jadeja
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com