इंग्लैंड की जीत के साथ ही बदली WTC की पॉइंट्स टेबल, अब इन दोनों के बीच फाइनल होना तय
Published - 27 Dec 2025, 01:15 PM | Updated - 27 Dec 2025, 01:19 PM
Table of Contents
WTC Points Table: इंग्लैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 175 रन का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर आसानी से जीत लिया।
यह जीत इंग्लिश टीम के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि 14 साल बाद वह कंगारुओं के गढ़ में विजय पताका फहराने में सफल हुए हैं, क्योंकि पिछली बार उन्हें जनवरी 2011 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने का मौका मिला था। वहीं, इंग्लैंड की जीत के साथ ही आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) भी बदल गई है। अब इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेलना तय हो गया है।
शीर्ष तीन स्थानों पर इन टीमों का कब्जा

इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट की हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में पहले स्थान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में उन्हें जीत मिली है और उनका जीत प्रतिशत अब 85.71 एक गया है। वहीं, न्यूजीलैंड 3 मैच में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ दूसरे नंबर पर है।
कीवियों का जीत प्रतिशत 77.78 का है। जबकि साउथ अफ्रीका 4 मैच में 3 जीत और एक हार के साथ तीससरे स्थान पर मौजूद है। उनका जीत प्रतिशत 75 फीसदी है। माना जा रहा है कि इन तीन टीमों में से कोई दो टीमें साल 2027 (WTC Points Table) का फाइनल मैच खेल सकती हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के चांस फाइनल में पहुंचने के अधिक हैं, जबकि कीवी और प्रोटियाज में से कोई एक उन्हें चुनौती पेश कर सकता है।
WTC Points Table: 4 से 6 तक ये टीमें काबिज
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में चौथे स्थान पर श्रीलंका मौजूद है। उन्होंने दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता है तो एक ड्रॉ रहा है। श्रीलंका का जीत प्रतिशत 66.67 का है। जबकि पाकिस्तान एक जीत और एक हार के साथ पांचवें नंबर पर है। पाकिस्तान का जीत प्रतिशत इस समय 50 है।
वहीं, भारतीय टीम 9 मैच में 4 जीत और चार हार के साथ छठे नंबर पर है। भारत का फिलहाल जीत प्रतिशत 48.15 का है। बता दें कि, इन टीमों का शीर्ष दो में पहुंचना बेहद मुश्किल लग रहा है, क्योंकि इनको शीर्ष पर पहुंचने के लिए अपने बचे हुए सभी मैचों में शानदार जीत हासिल करनी होगी।
ये तीन टीमें हुई बाहर
अंक तालिका (WTC Points Table) में इंग्लैंड की टीम 9 मैच में तीन जीत और पांच हार के साथ सांतवें स्थान पर मौजूद है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत इस साइकिल में 35.19 का है और इसके कारण उनका फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल लग रहा है।
वहीं, बांग्लादेश दो मैच में एक हार और एक ड्रॉ के साथ 8वें नंबर पर है। बांग्लादेश का विनिंग प्रतिशत 16.67 का है तो वेस्टइंडीज 4.17 जीत प्रतिशत के साथ 9वें स्थान पर काबिज है। बता दें कि, इन टीमों का फाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर