इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे या कुछ मैचों में करेंगे आराम? धोनी को लेकर CSK के CEO ने बता दी पूरी सच्चाई

Published - 12 Mar 2026, 10:15 AM | Updated - 12 Mar 2026, 10:20 AM

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है और क्रिकेट फैंस कहे या फिर सीएसके फैंस में सबसे बड़ी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भूमिका को लेकर हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या थाला इस बार सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे या वे केवल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरेंगे। अब इन तमाम बातों पर विराम लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

MS Dhoni पर सीएसके के सीईओ ने क्या कहा ?

CSK CEO

पिछले कुछ सीजन से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घुटने की चोट उनके खेल में बाधा डालती रही है, लेकिन 2026 के सीजन से पहले धोनी पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं। सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन ने स्पष्ट किया है कि धोनी ने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वे टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि धोनी जानते हैं कि उन्हें अपनी बॉडी को कैसे मैनेज करना है। वे इस उम्र में भी जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, वह अविश्वसनीय है। वे केवल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही नहीं, बल्कि मेरे हिसाब से वे टीम के लिए सभी मैच खेलेंगे और उपलब्ध रहेंगे।

हाल ही में एसएस धोनी को टी20 विश्व कप मैच के फाइनल मुकाबले के दिन स्टेडियम में मैच के दौरान देखा गया था जिसमें वे काफी फिट नजर आ रहे थे और सीएसके के नेट सेशन में भी दिखे थे।

वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से सफर करने पहुंचा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, लेकिन TC समेत फैंस तक ने नहीं पहचाना

इम्पैक्ट प्लेयर के तहत खेलेंगे MS Dhoni ?

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंधन ने यह भी संकेत दिया है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम धोनी के लिए वरदान साबित हो सकता है। सीईओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर टीम धोनी को इस नियम के तहत उपयोग कर सकती है, द हॉक और नेशनल हेराल्ड के रिपोर्ट के मुताबिक यह बात साफ हुई थी।

ताकि उनके कार्यभार को कम किया जा सके और वे टूर्नामेंट के अंत तक फिट रहें। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि धोनी हमेशा टीम के हित को सबसे ऊपर रखते हैं।

अगर उन्हें लगता है कि वे विकेटकीपिंग और कप्तानी मार्गदर्शन के लिए पूरे 20 ओवर मैदान पर रह सकते हैं, तो वे निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। धोनी को लेकर प्रबंधन ने पूरी छूट उनके उपर छोड़ी है। इस बात से साफ है कि धोनी सीएसके में एक खिलाड़ी से कहीं बढ़कर हैं।

ये हैं भारत के 6 वर्ल्ड कप विजेता कोच, इन्ही की कोचिंग में टीम इंडिया ने देश-विदेश में लहराया तिरंगा

क्या MS Dhoni करेंगे कुछ मैचों में आराम?

फैंस के बीच यह भी सवाल था कि क्या धोनी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कुछ शुरुआती मैचों में आराम करेंगे? इस पर CEO ने साफ किया कि धोनी की ऐसी कोई योजना नहीं है।

आपको बता दें धोनी (MS Dhoni) ने अभी तक किसी भी मैच में इमपेक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेला है। अगर वे फिट हैं, तो वे हर मैच खेलना पसंद करते हैं। CSK का लक्ष्य इस बार फिर से खिताब पर कब्जा जमाना है और धोनी की मौजूदगी टीम के आत्मविश्वास के लिए सबसे जरूरी है।

धोनी की कप्तानी और फिनिशिंग स्किल्स पर टीम को पूरा भरोसा है, और वे सीजन के पहले ही मैच से एक्शन में नजर आने वाले हैं। इस साल सीएसके की कप्तानी संजू सैमसन करते नजर आ सकते हैं जबकि टीम इस बार पूरी तरह कंसीस्टेंट नजर आ रही है, जिसमें डेवाल्ड ब्रेवीस से लेकर मैट हेनरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Tagged:

MS Dhoni CHENNAI SUPER KINGS (CSK) Kashi Vishwanath CSK CEO CSK CEO ON DHONI
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

काशी विश्वानाथन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com