मैच रद्द होने से PAK को फायदा या नुकसान! जानें पाकिस्तान अब कैसे कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

Published - 22 Feb 2026, 11:47 AM | Updated - 22 Feb 2026, 01:10 PM

Pakistan

Pakistan: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज मैच की समाप्ति के बाद 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू होने वाले थे, लेकिन पहले मैच में ही बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। क्रिकेट प्रशंसक पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का ये रोमांचक मुकाबला देखने के लिए काफी बेताब थे, लेकिन टॉस के बाद मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

दरअसल, श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टॉस के बाद अचानक से तेज वर्षा शुरू हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा। चलिए जानते हैं कि मैच रद्द होने का फायदा पाकिस्तान के पक्ष में जाएगा या फिर उनके खिलाफ।

दोनों टीमों को मिलें एक-एक अंक

सुपर-8 का पहला मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) और न्यूजीलैंड दोनों को ही एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। दरअसल, श्रीलंका के आर. कोलंबो में टॉस के दौरान लग रहा था कि मैच बिना किसी रुकावट के संपन्न हो जाएगा। लेकिन बारिश ने मैच में ऐसी एंट्री मारी कि एक गेंद भी फेंके बिना मैच को रद्द करना पड़ा।

बता दें कि, ग्रुप बी के सुपर-8 का पहला ही मैच रद्द होने के कारण पूरे समीकरण में उथल-पुथल मचा दिया है। जबकि इस ड्रॉ से दोनों ही टीमों को एक-एक अंक का नुकसान झेलना पड़ा है। दरअसल, जीतने वाली टीम को मैच में दो अंक मिलते, लेकिन अब उनको केवल 1-1 अंक लेकर आगे जाना होगा।

Pakistan को हो सकता है नुकसान

पाकिस्तान का प्रदर्शन लीग चरण मैचों में बेहद साधारण रहा था, ऐसे में उनका पहला ही मैच रद्द होने के कारण बड़ी मुश्किलें हो सकती हैं। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के अगले दो मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ होगा, जिनका प्रदर्शन अपने-अपने ग्रुप में बेहद शानदार रहा था।

जबकि पाकिस्तान को टूर्नामेंट में एक भी हार घर का टिकट कटा सकती है। यानी अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ उनको जीत दर्ज करना अनिवार्य है।

बिहार के इस क्रिकेटर को टीम इंडिया में नहीं मिला मौका, तो निकल गया UAE, अब वहीं से खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

यहां होंगे पाकिस्तान के अगले दो मैच?

पड़ोसी देश पाकिस्तान के अगले दो मैच इंग्लैंड और श्रीलंका से होने वाले हैं और उनका इन टीमों को हराना काफी मुश्किल हो सकता है। दरअसल, जहां लीग मैचों में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था और यहां तक पहुंची है तो श्रीलंका के पास अपने घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा पहुंच सकता है।

बता दें कि, पाकिस्तान के अगले दोनों मैच पल्लेकेले स्टेडियम में होंगे, जहां पर बारिश की संभावनाएं बेहद कम हैं। ऐसे में पाकिस्तान (Pakistan) को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतना जरूरी होगा।

स्मृति मंधाना ने बताया उस खास शख्स का नाम, जिसने शादी टूटने के दर्द से निकाला

Tagged:

pakistan cricket news T20 World Cup 2026 Pakistan vs New zealand
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

24 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com