संजू सैमसन को आगे के मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं? कोच ने दिया जवाब

Published - 26 Feb 2026, 10:50 AM | Updated - 26 Feb 2026, 10:53 AM

SANJU SAMSON

Sanju Samson: सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत की उम्मीदें जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत से हैं. 26 फरवरी के दिन टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. लेकिन अब भारत के पास गलती की गुंजाइश नहीं है. किसी भी हाल में दूसरे चरण का मैच भारतीय टीम तो जीतना ही पड़ेगा.

इसी बीच संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग XI में खिलाने पर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने सफाई दी है. उनके अनुसार संजू को प्लेइंग XI में शामिल करने की चर्चा चल रही है.

अभिषेक फ्लॉप फिर भी टीम में, संजू को नहीं मिल रहा मौका

Sanju Samson

दरअसल, सुपर-8 के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट देते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) पर बड़ा बयाव दिया. बता दें कि संजू को बाहर करने के बाद अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे थे. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चार पारियों में सिर्फ 15 रन बनाने के बावजूद वह प्लेइंग XI में खेल रहे हैं. हालांकि, यह रन सिर्फ 1 पारी के है.

इससे पहले अभिषेक 3 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार के बाद अभिषेक को टीम से बाहर करने की लगातार मांग हो रही है.

भारत की प्लेइंग XI में होगा बदलाव

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सभी टॉप बल्लेबाज लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं. ओपनिंग डिपार्टमेंट में ईशान किशन और अभिषेक शर्मा हैं. नंबर 3 पर तिलक वर्मा पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा संभालते हैं. अब भारतीय टीम के कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि हम प्लेइंग XI में बदलाव करने पर चर्चा कर रहे हैं. जिस लिहाज से Sanju Samson को ग्याहरह में खिला सकते हैं.

जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले सिताशु ने संजू के बारे में बाते करते हुए आगे कहा, इस बारे में बातचीत हुई है और हम संजू को XI में रखने के बारे में सोच रहे हैं. हम देखेंगे क्योंकि हम कभी भी टीम जल्दी तय नहीं करते. लेकिन विचार कर रहे हैं.

IND vs ZIM Match Prediction in Hindi, Match 48: जिंबॉब्वे के खिलाफ कौन पलटेगा मैच? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Sanju Samson का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 275.00 के स्ट्राइक रेट से 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे. लेकिन अभिषेक की वापसी होने के बाद उन्हें प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. लेकिन अभिषेक के लगातार 4 मैचों में फ्लॉप रहने के बाद संजू को खिलाने की मांग हो रही है. अब सुपर-8 के दूसरे चरण में भारतीय टीम की एकादश में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

जुलाई में फिर से खेला जायेगा टी20 वर्ल्ड कप, इस बार सूर्या-अक्षर नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs ZIM T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 साल

22 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com