क्या ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से रद्द होगा IPL 2026? BCCI ने इस टॉपिक पर जारी किया आधिकारिक बयान
Published - 12 Mar 2026, 03:57 PM | Updated - 12 Mar 2026, 04:06 PM
Table of Contents
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया में चिंता पैदा कर दी है। खेल जगत भी इससे बचा नहीं है, भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या IPL 2026 पर इसका कोई असर पड़ेगा? सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों के बीच बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने इस मुद्दे पर एक बड़ा अपडेट देते हुए टूर्नामेंट के भविष्य और शेड्यूल को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।
क्या IPL 2026 होगी रद्द ?

पिछले कुछ दिनों से भारत के अंदर इस बात की चर्चा हो रही थीं कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए IPL 2026 को रद्द या स्थगित किया जा सकता है।
हालांकि, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि आईपीएल अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित किया जाएगा।
राजीव शुक्ला ने अपने बयान में पुष्टि की कि बोर्ड ने पहले ही शुरुआती चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है और युद्ध की स्थिति का टूर्नामेंट के आयोजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल आईपीएल को रद्द करने जैसा कोई भी विचार हमारे प्लान में नहीं है। बीसीसीआई का मुख्य ध्यान भारत में सुचारू रूप से मैचों के आयोजन पर है।
आपको बता दें ईरान और अन्य पश्चिमी एशियाई देशों में बढ़ते संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भारी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। दोहा और दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डे, जो वैश्विक यात्रा के केंद्र हैं, वर्तमान में संचालन संबंधी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं जिससे इन बातों की अटकलें तेज हो रही है।
चुनावी डेट के बाद दूसरे फेज का शे्डयूल जल्द
IPL 2026 के पूरे शेड्यूल को लेकर अभी भी कुछ सस्पेंस बरकरार है, लेकिन इसकी वजह युद्ध नहीं बल्कि भारत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हैं। राजीव शुक्ला के अनुसार, बीसीसीआई ने फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक के लिए पहले चरण का शेड्यूल घोषित किया है,
जिसमें कुल 20 मैच खेले जाएंगे। बाकी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद की जाएगी। हालांकि, यह स्वीकार किया गया है कि पश्चिम एशिया के संघर्ष ने खिलाड़ियों की यात्रा को थोड़ा प्रभावित किया है।
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के बाद वेस्टइंडीज की टीम की रवानगी में देरी हुई थी क्योंकि उस क्षेत्र में कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। बीसीसीआई इन सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में है।
ICC ने 3 खिलाड़ियों को सुनाई बड़ी सजा, मैच फिक्सिंग करते हुए पकड़े गए रंगे हाथ
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी, जहां मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि शुरुआती 20 मैच 10 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख वेन्यू शामिल हैं।
IPL 2026 में कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं, जैसे राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी और पंजाब किंग्स अपने मैच न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर पूरी तैयारी है।
प्रशंसकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि IPL 2026 का रोमांच बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। बोर्ड ने यह भी संकेत दिया है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्थिति और बिगड़ती है, तो वे खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगे, लेकिन टूर्नामेंट रद्द नहीं होगा।
Tagged:
bcci rajeev shukla IPL 2026 IRAN-AMERICA WARऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर