WI-W vs AUS-W 1st T20I Preview: पहले T20I में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम,लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 18 Mar 2026, 12:09 PM | Updated - 18 Mar 2026, 01:58 PM

WI-W vs AUS-W 1st T20I
WI-W vs AUS-W 1st T20I 2026

वेस्टइंडीज वुमेन बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेन T20 श्रृंखला का पहला मैच 20 मार्च को अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 04:00 AM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports TEN Network, Fancode पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

WI-W vs AUS-W 1st T20I मैच प्रीव्यू:

वेस्टइंडीज वुमेन और ऑस्ट्रेलिया वुमेन T20 श्रृंखला में आमने-सामने होगी दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो दोनों टीम को अपनी पिछली T20 श्रृंखला में निराशा हाथ लगी है। वेस्टइंडीज वुमेन टीम ने अपनी पिछली T20 श्रृंखला श्रीलंका वुमेन के खिलाफ खेली, जहां उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया वुमेन को भी इंडिया वुमेन के खिलाफ 2-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इस श्रृंखला में दोनों टीमें अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए शानदार शुरुआत करने की इरादे से मैदान में उतरेंगी। इन दोनों टीमों के बीच पिछला T20 मुकाबला 2023 में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया वुमेन 47 रन से विजेता रही थी। यह सीरीज आगामी T20 विश्व कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए T20 फॉर्मेट में वापसी का मौका होगी और इस सीरीज में फैंस को अच्छे मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • वेस्टइंडीज वुमेन ने जीते: 2

  • ऑस्ट्रेलिया वुमेन ने जीते: 8

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: क्या इस साल भी इम्पैक्ट प्लेयर ही खेलेंगे रोहित शर्मा? हेड कोच महेला जयवर्धने ने बता दी सच्चाई

अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

किंग्सटाउन मौसम अपडेट:

अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 85% रहने की संभावना है।

अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन पिच रिपोर्ट:

WI-W vs AUS-W 1st T20I में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर अब तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले गए हैं। यहां आखिरी मुकाबला T20 Blaze टूर्नामेंट के दौरान खेला गया था, जिसमें पिच गेंदबाजों के लिए मददगार नजर आई थी।

WI-W vs AUS-W 1st T20I अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 66%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत33%
पहली पारी का औसत स्कोर 110
दूसरी पारी का औसत स्कोर 108
उच्चतम स्कोर 111-5 NZ-W vs WI-W
न्यूनतम स्कोर 92-6 NZ-W vs WI-W

WI-W vs AUS-W 1st T20I संभावित प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज वुमेन: हेली मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), शबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, आलिया एलीन, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरक, शाकेरा सेलमैन, ज़ैदा जेम्स, रशादा विलियम्स

ऑस्ट्रेलिया वुमेन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), एशले गार्डनर, निकोला कैरी, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

WI-W vs AUS-W 1st T20I टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोलक्यों जरूरी
हेली मैथ्यूजऑलराउंडर वेस्टइंडीज वुमेन की प्रमुख ऑलराउंडर
फोबे लिचफील्डबल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जानी जाती हैं
बेथ मूनीबल्लेबाज टॉपऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
जॉर्जिया वोलबल्लेबाज इनफॉर्म बल्लेबाज
आलिया एलीनगेंदबाज इन्फॉर्म गेंदबाज

WI-W vs AUS-W 1st T20I में विशेषज्ञ की राय:

WI-W vs AUS-W 1st T20I मुकाबले में हेड-टू-हेड आंकड़ों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया वुमेन टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया वुमेन ने इंडिया वुमेन के खिलाफ T20 श्रृंखला हारने के बाद वापसी करते हुए एकदिवसीय श्रृंखला में जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया वुमेन की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है जबकि वेस्टइंडीज वुमेन काफी हद तक अपनी कप्तान हेली मैथ्यूज पर निर्भर करती है। वेस्टइंडीज वुमेन को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा।

वेस्टइंडीज वुमेन के जीतने की संभावना: 30%

ऑस्ट्रेलिया वुमेन के जीतने की संभावना: 70%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Australia Women Team West Indies Women team Australia Women vs West Indies Women WI-W vs AUS-W 1st T20I WI-W vs AUS-W AUS-W vs WI-W West Indies Women Under-19 West Indies Women
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

वेस्टइंडीज वूमेन बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेन T20 श्रृंखला का पहला मैच 20 मार्च को अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन, सेंट विंसेंट में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी

अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन मैदान की पिच गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com