WI-W vs AUS-W 1st ODI Preview- जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित प्लेइंग XI

Published - 25 Mar 2026, 03:01 PM | Updated - 25 Mar 2026, 03:05 PM

WI-W vs AUS-W 1st ODI
WI-W vs AUS-W 1st ODI 2026

WI-W vs AUS-W 1st ODI मैच डिटेल:

वेस्टइंडीज वूमेन बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेन एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 27 मार्च को वार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्स में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 11:30 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports TEN Network, Fancode पर और लाइव स्कोर hindi.cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…

WI-W vs AUS-W 1st ODI मैच प्रीव्यू:

वेस्टइंडीज महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच T20 श्रृंखला के बाद अब एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच सेंट किट्स में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम ने T20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज वूमेन को 3-0 से हराया है।

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से आखरी T20 में जार्जिया वॉल ने 53 गेंद में शतक लगाया है। वेस्टइंडीज टीम ने ओडीआई फॉर्मेट में अपनी पिछली श्रृंखला श्रीलंका के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंडिया वूमेन के खिलाफ अपनी पिछली श्रृंखला 3-0 से जीती है। एकदिवसीय फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया वूमेन दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। वेस्टइंडीज वूमेन को इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • वेस्टइंडीज वूमेन ने जीते: 0

  • ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने जीते: 10

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने चुनी RCB की प्लेइंग इलेवन, स्टार विदेशी खिलाड़ी को ही कर दिया अंतिम-11 से बाहर

वार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्स पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

सेंट किट्स मौसम अपडेट:

वार्नर पार्क, बैसेटेरे, सेंट किट्स में खेले जाने वाले पहले ODI के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 85% रहने की संभावना है।

अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन पिच रिपोर्ट:

WI-W vs AUS-W 1st ODI सेंट किट्स में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर अब तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले गए हैं। यहां आखिरी मुकाबला BAN-W vs WI-W के बीच खेला गया था, जिसमें पिच गेंदबाजों के लिए मददगार नज़र आई थी।

WI-W vs AUS-W 1st ODI अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन स्टेटस:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 33%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 67%
पहली पारी का औसत स्कोर 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर 149
उच्चतम स्कोर 202-5 BAN-W vs WI-W
न्यूनतम स्कोर 118-10 BAN-W vs WI-W

WI-W vs AUS-W 1st ODI संभावित प्लेइंग 11:

वेस्टइंडीज वूमेन: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, ज़ैदा जेम्स, आलिया एलेन, करिश्मा रामहरैक, एफी फ्लेचर, शॉनिशा हेक्टर

ऑस्ट्रेलिया वूमेन: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

WI-W vs AUS-W 1st ODI टॉप पिक्स:

खिलाड़ी रोल क्यों जरूरी
हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर वेस्टइंडीज वूमेन की प्रमुख ऑलराउंडर
फोबे लिचफील्ड बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट के लिए जानी जाती हैं
बेथ मूनी बल्लेबाज टॉपऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर
जॉर्जिया वोल बल्लेबाज इनफॉर्म बल्लेबाज
डिएंड्रा डॉटिन ऑलराउंडर इन्फॉर्म ऑलराउंडर

WI-W vs AUS-W 1st ODI में विशेषज्ञ की राय:

वेस्टइंडीज वूमेन बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेन पहले वनडे में हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड आंकड़ों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया वूमेन टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया वूमेन ने इस दौरे पर T20 श्रृंखला 3-0 से जीती है। जॉर्जिया वोल अच्छी फार्म में दिख रही है।

ऑस्ट्रेलिया वूमेन की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है जबकि वेस्टइंडीज वूमेन काफी हद तक अपनी कप्तान हेली मैथ्यूज और अनुभवी ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन पर निर्भर करती है। वेस्टइंडीज वूमेन को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा।

वेस्टइंडीज वूमेन के जीतने की संभावना: 30%

ऑस्ट्रेलिया वूमेन के जीतने की संभावना: 70%

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Australia Women Team West Indies Women team WI-W vs AUS-W WI-W vs AUS-W 1st ODI West Indies Women vs Australia Women
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

WI-W vs AUS-W 1st ODI सेंट किट्स में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com