WI vs ZIM: शिमरोन-रोवमेन के बाद गुडकेश ने दिखाया अपना जलवा, जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज ने दर्ज की 107 रनों से ऐतिहासिक जीत

Published - 23 Feb 2026, 09:32 PM | Updated - 23 Feb 2026, 10:49 PM

WI Vs ZIM

WI vs ZIM: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में हर रोज रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। नॉकआउट राउंड का टिकट हासिल करने के लिए सभी टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच 23 फरवरी को मुंबई में वेस्टइंडीज का जिम्बाब्वे से सामना हुआ, जिसमें कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे (WI vs ZIM) 147 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसको 107 रनों से हार झेलनी पड़ी।

WI vs ZIM: हेटमायर-पॉवेल की जोड़ी ने मचाया धमाल

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज (WI vs ZIM) के बल्लेबाजों का जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा। गेंदबाजों की कुटाई कर विंडीज़ टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टी20 विश्वकप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

शिमरोन हेटमायर और रोवमेन पॉवेल के अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 254 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। पावरप्ले में ही सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (9) और कप्तान शाई हॉप (14) का विकेट गंवा देने के बाद वेस्टइंडीज टीम मुश्किल में नजर आई। लेकिन तभी शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और रोवमेन पॉवेल के साथ मिलकर ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ कोच गंभीर ने दोहराई ये 3 बड़ी गलती, तो फिर मिल सकती हार, टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ेगा खामियाजा

शिमरोन हेटमायर को मिले दो जीवनदान

WI Vs ZIM Shimron Hetmyer Catch Drop

अपनी इस पारी (WI vs ZIM) के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने जमकर छक्के-चौकों की बरसात किया और अपना पचासा पूरा किया। हालांकि, इस बीच शिमरोन हेटमायर को जो जीवनदान भी मिले, जो कि जिम्बाब्वे के लिए मुसबीत साबित हुए। ताशिंगा मुसेकिवा ने दो बार उनका कैच छोड़ा। उन्होंने इन कैच ड्रॉप का फायदा उठाकर 34 गेंदों में सात चौकों और सात ही छक्कों की मदद से 85 रन बना दिए। मगर 14.3 ओवर में वह ग्रेम क्रीमर की गेंद पर ब्रेन बेनेट के हाथों आउट हो गए।

अपना विकेट गँवाने से पहले उन्होंने रोवमेन पॉवेल (59) के साथ 122 रनों की बड़ी साझेदारी की। कुछ ओवर बाद ब्लेसिंग मुजराबानी ने उन्हें पवेलीयन भेज टीम की कठिनाइयों को कम किया। अंत में शेफर्न रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्द ने क्रमशः 31 रन और 21 रन की तेजतर्रार पारी खेल टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगरवा और ब्लेसिंग मुजराबानी ने दो-दो विकेट निकाली। ब्रैड इवान्स और ग्रेम क्रीमर ने एक-एक विकेट ली।

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया मैच

वेस्टइंडीज (WI vs ZIM) द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई जिम्बाब्वे टीम 147 रन बनाने में कामयाब हुई, जिसके चलते उसको सुपर 8 की अपनी पहली शिकस्त झेलनी पड़ी। ब्रैड इवान्स 43 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। जबकि कप्तान सिकंदर रजा और डियॉन मेयर्स के बल्ले से क्रमशः 27 रन और 28 रन निकले। तादिवानाशे मारुमानी और टोनी मुनयोंगा ने 14-14 रन की पारी खेली।

रियान बर्ल, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिब मुजराबानी और ताशिंगा मुसेकिवा खाता खोलने में नाकाम रहे। ब्रेन बेनेट नई 5 रन और रिचर्ड नगारवा ने 7 रन जड़े। वेस्टइंडीज के लिए गुडकेश मोती ने चार विकेट चटकाई। मैथ्यू फोर्डे ने दो, अकेल हुसैन ने तीन और जेसन होल्डर ने एक विकेट ली।

IND vs ZIM: सुपर-8 में अब जिम्बाब्वे से भिड़ेगा भारत, अपडेटेड स्क्वॉड में इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Tagged:

Rovman Powell Shimron Hetmyer Blessing Muzarabani T20 World Cup 2026 WI vs ZIM
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com