WI vs SA: वेस्टइंडीज को रौंदकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट किया अपने नाम, 9 विकेट से दर्ज की पांचवीं जीत
Published - 26 Feb 2026, 05:20 PM | Updated - 26 Feb 2026, 06:19 PM
Table of Contents
WI vs SA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के 7वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की राह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।
पहले बैटिंग करते हुए विंडीज ने रोमारियो शेफर्ड और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल स्टेडियम में विंडीज (WI vs SA) की जीत के लिए ये स्कोर पर्याप्त माना जा रहा था, लेकिन के सलामी बल्लेबाजों ने मैच का पासा बदल दिया। बता दें कि, साउथ अफ्रीका की जीत के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा हो गई हैं।
साउथ अफ्रीका ने आसानी से चेज किया टागरेट
वेस्टइंडीज के द्वारा 20 ओवर में 179 का टारगेट शुरुआत में मुश्किल लग रहा था, लेकिन कप्तान एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक के बीच हुई ओपनिंग साझेदारी ने पूरा मैच प्रोटियाज के पक्ष में मोड़ दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों पर 95 रन की साझेदारी की थी, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 24 गेंदों पर 47 रन का योगदान दिया था।
डी कॉक की इस पारी में चार चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रियान रिकल्टन ने भी बल्ले से कोहराम मचाया और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। मैच में रिकल्टन ने 28 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए थे। जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 46 गेंदों पर 82 रन की नाबाद पारी खेली। बता दें कि, मार्करम और रिकल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी की।
WI vs SA: रोमारियो-होल्डर ने खेली शानदार पारियां?
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज (WI vs SA) ने की शुरुआत बेहद खराब रही थी। कप्तान शाई होप (16), ब्रैंडन किंग (21), शिमरोन हेटमायर (2), रोवमैन पॉवेल (9), रोस्टन चेज (2) और शेरफेन रदरफोर्ड (12) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। जबकि मैथ्यू फोर्डे भी केवल 9 गेंदों पर 11 रन बनाकर चलते बने।
वेस्टइंडीज (WI vs SA) ने एक समय अपने सात विकेट केवल 83 रन पर गंवा दिए थे। यहां से लग रहा था कि वेस्टइंडीज की पारी 100 रन के अंदर ढेर हो जाएगी। लेकिन रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर के बीच आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रन की अहम साझेदारी हुई थी, जिसने उन्हें 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन तक पहुंचा दिया।
विंडीज (WI vs SA) की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने केवल 37 गेंदों पर 3 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए थे, जबकि जेसन होल्डर ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की सहायता से 49 रन ठोक दिए।
रबाडा-एनगिडी ने ढाया कहर
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला एक दम सही साबित हुआ। प्रोटियाज गेंदबाजों ने पहली गेंद से ही वेस्टइंडीज (WI vs SA) के बल्लेबाजों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया था। वेस्टइंडीज को पहला झटका कगिसो रबाडा ने दिया था तो फिर इसके बाद लुंगी एनगिडी ने भी पार्टी को जॉइन कर लिया।
मैच में लुंगी ने 4 ओवर में केवल 30 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए थे तो कगिरो रबाडा ने बड़े मुकाबले में 4 ओवर डालकर दो विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 22 रन खर्च किए तो कॉर्बिन बॉश को चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट मिले। वहीं, मार्को जानसेन ने 4 ओवर में 50 और केशव महाराज ने 4 ओवर में 43 रन लुटाए, लेकिन दोनों में से किसी को भी कोई विकेट नहीं मिला।
भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा
भारतीय प्रशंसकों की निगाहें साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (WI vs SA) के मुकाबले में बनी हुई थी, जबकि भारी संख्या में भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। दरअसल, वेस्टइंडीज की हार के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें एक बार फिर जीवित हो गई है।
दरअसल, भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पहले जिम्बाब्वे को पटखनी देनी होगी और फिर वेस्टइंडीज के तीसरे खिताब जीतने के ख्वाब को सुपर-8 में ही समाप्त करना होगा। इसके बाद ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। बता दें कि, 1 मार्च को भारत बनाम वेस्टइंडीज का मुकाबला प्री सेमीफाइनल होगा, जो जितेगा वह आगे जाएगा और दूसरी टीम का सफर सुपर-8 में समाप्त हो जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप में अफ्रीका से हार के बाद बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम, कप्तान बर्खास्त!
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर