WI vs SA Match Prediction in Hindi, Match 47: अहमदाबाद में किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 26 Feb 2026, 08:20 AM

WI vs SA Match Prediction
WI vs SA ICC T20 WC 2026

WI vs SA Match Prediction: वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका सुपर-8 में अपना दूसरा मैच अहमदाबाद में खेलेंगी। साउथ अफ्रीका ने अपना पिछला मैच इसी मैदान पर भारत के खिलाफ खेला जिसमें वह 76 रन से मैच जीतने में कामयाब रही। डेविड मिलर और मार्को जेनसन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में ज़िम्बाब्वे टीम को 107 रन के बड़े अंतर से हराया है। शिमरॉन हेटमायर वेस्ट इंडीज़ की तरफ से प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं।

इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। भारत के दृष्टिकोण से साउथ अफ्रीका का यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और WI vs SA Match Prediction पर नजर डालेंगे।

WI vs SA Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मैचवेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका
स्टेडियमनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
मैच की तारीख26 फरवरी 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगJio Hotstar, Star Sports Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 7

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को अगर पहुंचना है सेमी-फाइनल तो करनी पड़ेगी सिर्फ इस टीम के हार की दुआ, नहीं तो हो जायेगी बाहर

हालिया फॉर्म:

वेस्टइंडीज WWWWW
साउथ अफ्रीका WWWWW

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट:

WI vs SA ICC T20 WC 2026 का 47वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। साउथ अफ्रीका ने पिछला मैच इसी मैदान पर खेला जिसमें अच्छा टोटल देखने को मिला है।

WI vs SA Match Prediction सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–200

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना


WI vs SA Match Prediction सीनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना

WI vs SA Match 47 संभावित प्लेइंग-XI:

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

WI vs SA Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शिमरॉन हेटमायर वेस्टइंडीज के तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने 34 गेंद में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली है। यह अभी तक 219 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • एडेन मार्कराम पिछले मैच में कुछ खास योगदान नहीं कर पाए पर इन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 182 रन बनाए हैं। इस मैच में अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

WI vs SA Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • मार्को जेनसन ने भारत के खिलाफ चार विकेट लिए हैं यह अभी तक टूर्नामेंट में 11 विकेट ले चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

  • गुडाकेश मोटी ने जिंबॉब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए हैं। यह अभी तक टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

WI vs SA Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों के बीच विश्व कप से पहले खेली गई T20 श्रृंखला में साउथ अफ्रीका 2-1 से विजेता रही थी। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी यूनिट में अनुभव और गहराई है जिसके चलते इस मैच में भी साउथ अफ्रीका विजेता रह सकती है।

इधर अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, उधर बोर्ड ने टीम के नए हेड कोच का कर दिया ऐलान

वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

south africa cricket team west indies cricket team WI vs SA ICC T20 WC 2026 WI vs SA Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

WI vs SA ICC T20 WC 2026 का 47वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com