क्यों नही न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में चुने गए हार्दिक पांड्या? BCCI ने अब जाकर राज से उठाया पर्दा

Published - 05 Jan 2026, 10:29 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 3 जनवरी को 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया था।

हालांकि, बोर्ड ने इस स्क्वाड में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मौका दिया था, जबकि उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के अंदर तूफानी शतक ठोका था।

लेकिन बावजूद इसके अगरकर एंड कंपनी ने हार्दिक को नहीं चुना, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे थे, मगर अब उस राज से भी पर्दा उठ चुका है कि क्यों हार्दिक पंड्या का चयन नहीं किया गया।

क्यों नही चुने गए Hardik Pandya?

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, जबकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से भी हार्दिक (Hardik Pandya) बाहर ही रहे थे।

हार्दिक ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच मार्च 2025 में खेला था, जिसके बाद वह इस प्रारूप से बाहर चल रहे हैं। बता दें कि, हार्दिक का चयन नहीं करने पर बीसीसीआई ने कहा है कि ‘’उनको एक मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी है, जिसके कारण उनको मौका नहीं दिया गया है।’’

वर्कलोड मैनेज कर रहा है BCCI!

हार्दिक पंड्या को बीसीसीआई ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी स्क्वाड में चुना है, जबकि हार्दिक इस टीम में सबसे अहम खिलाड़ियों की सूची में से एक हैं और यही कारण है कि उनको वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला है।

बीसीसीआई का कहना है कि ‘’आगामी पुरुष टी20 विश्व कप को देखते हुए और उनका कार्यभार नियंत्रित किया जा रहा है।’’ यही कारण है कि टी20 विश्व कप 2026 से पहले हार्दिक को आराम दिया गया है, ताकि वह बिना किसी चोट के पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए उपलब्ध रहे।

क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 की कवरेज पर बैन! अब नहीं देख सकेंगे आईपीएल

शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने भारत को अपनी शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर टी20 विश्व कप की ट्रॉफी दिलाई थी।

एक बार फिर वह वहीं इतिहास दोहरा सकते हैं। बता दें कि, हार्दिक (Hardik Pandya) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज में खेले चार मैचों की तीन पारियों में 186.84 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए थे, जिसमें दो पचासा शामिल थे। इसके अलावा बॉलिंग में उन्होंने 3 बल्लेबाजों का चलता किया था।

क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 की कवरेज पर बैन! अब नहीं देख सकेंगे आईपीएल

Tagged:

hardik pandya bcci INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

142 रन।

दो पचासा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com