ODI फॉर्मेट से क्यों किया गया हैं Babar Azam को ड्रॉप? अब जाकर कोच माइक हेसन ने बताई सच्चाई
Published - 10 Mar 2026, 01:37 PM | Updated - 10 Mar 2026, 01:48 PM
Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरा हाल रहा है. उनका बल्ला पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा. इसके बाद उनके संन्यास पर सवाल खड़े होने लगे थे. लग रहा था कि अब बाबर टीम से ड्रॉप हो जाएंगे. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश से होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए बाबर आजम को टीम में शामिल किया है.
वहीं, हेड कोच ने बाबर (Babar Azam) को स्क्वाड में रखने की वजह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है आखिर क्यों सीनियर प्लेयर को बाहर नहीं किया गया है.
Babar Azam को ड्रॉप ना करने पर क्या बोले हेड कोच माइक हेसन?

बाबर आजम (Babar Azam) के वनडे स्क्वाड पर ड्रॉप ना करने पर पाकिस्तान की टीम के हेड कोच माइक हेसन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “मैं ये नहीं कह सकता कि किसी को क्यों ड्रॉप नहीं किया गया. लेकिन इस सीरीज को हम एक नए मौके के रूप में देख रहे हैं. इस श्रृंखला में हम कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं.
ओपनर साहिबजादा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर के टीम में अपनी जगह पक्की है. जिस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप टीम में भी जगह मिली है. लेकिन कुछ नए खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का भी इनाम मिला है. जिन्होंने साबित किया हो वो पाकिस्तान के लिए अच्छा खेल सकते हैं. माइक हेसन के बयान से साफ है कि PCB बाबर आजम को एक और मौका देना चाहते हैं.
Babar Azam का प्रदर्शन
बाबर आजम एक वक्त पर पाकिस्तान टीम के स्टार रह चुके हैं. उनकी तुलना विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी से होने लगी थी. लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर ने 6 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.34 का रहा. इसके बाद से ही बाबर के प्रदर्शन की लगातार आलोचना हो रही है.
वहीं, बाबर आजम (Babar Azam) के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 140 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 87.2 की स्ट्राइक रेट और 53.7 की औसत से 6501 रन बनाए. जबकि टेस्ट फॉर्मेट में बाबर ने पाक के लिए 61 मैचों में 4366 रन जोड़े हैं.
IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज(कप्तान), धोनी, संजू, ब्रेविस, नूर, खलील....
बांग्लादेश ODI दौरे के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन
टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चला बल्ला, IPL में मचा सकते धमाल, जीत सकते ऑरेंज कैप का खिताब
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर