क्यों अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक शर्मा? जानें कौन सी भीषण बीमारी का हो चुके शिकार

Published - 11 Feb 2026, 11:44 AM | Updated - 11 Feb 2026, 11:51 AM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के लिए साल 2026 किसी खराब सपना से कम नहीं रहा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस साल की शुरुआत से ही चौटिल या फिर बीमार होते नज़र आ रहे हैं। हमने तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा के बारे में सुना अब टीम के लिए एक और नई मुसीबत सामने आई है। इस बार भारतीय खेमा का सबसे धाकड़ बल्लेबाज की बीमार होने की खबर है। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बदौलत भारतीय टीम हमेशा बोर्ड पर 300+ बनाने के इरादे में रहती है लेकिन इस बार वे कुछ बड़े बीमारी के शिकार हो गए।

Abhishek Sharma को पेट में हुआ इंफेक्शन

Abhishek Sharma

भारत के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मुकाबले से पहले बीमार हो गये हैं। दरअसल अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) काफी तेज़ बुखार से जूझ रहे थे इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दरअसल अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन हो गया था जिसके बाद उन्हें तेज बुखार होने लगा और अस्पताल में एडमीट होना पड़ा। टीम इंडिया को अभिषेक की नामौजूदगी से बड़ा झटका लग सकता है। यूएसए के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को फील्डिंग करते देखा गया था जिसके बाद वो पूरी मैच में फील्डिंग करने नहीं आये।

बताया जा रहा कि उनके साथ साथ बुमराह की भी तबीयत खराब है ऐसे में भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। इस स्थिति में इंडिया टीम में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की जगह संजू सैमसन को दिया जा सकता है। अगर इस बार भी संजू सैमसन मौका को भुनने में असफल रहे तो टी 20 विश्व कप के बाद शायद ही वो टीम में दिखेंगे। फैंस की नजरिया से देखे तो सैमसन को गौतम गंभीर की कमिटमेंट ने टीम में बना रखा है नहीं तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता था। उनके पिछले 20 पारी का रिकॉर्ड देखे तो बेहद खराब रहा है।

अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती, नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर, पाकिस्तान मुकाबले में भी खेलना संदिग्ध

Abhishek Sharma की जगह संजू को मौका

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बीमार होना और अस्पताल में भर्ती होना कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या के लिए किसी सदमे से कम नहीं होगा। भारतीय टीम आगामी 12फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मुकाबला खेलने को तैयार हैं। इस मुकाबले में केरला के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्हें इस बार संजू सैमसन या रिंकू सिंह की जगह नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा की जगह खेलने का मौका मिलेगा। आपको बता दे संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पूरी तरह विफल रहे उनके बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई जिसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया।

भारतीय टीम में कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मौजूदा समीकरण में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही। हालांकि अगले मैच में संजू को फिर से आजमाया जा सकता है क्योंकि नामीबिया उतनी बड़ी टीम नहीं है और भारत के ऊपर उतना दबाव नहीं रहेगा हालांकि टी20 क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और बाजी कभी भी पलट सकती है। इसीलिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार रहेगी और अगले मुकाबले में हर हाल में स्कोरबोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहेगी।

हर्षित राणा भी टी 20 विश्व कप स्क्वॉड से बाहर

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बाहर होने से पहले टीम के तेज गेंदबाज हर्षित भी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया। सिराज ने पहले मैच में ही सानदार गेदबाजी रते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण इस गेंदबाज को बाहर होना पड़ा।

इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी चौटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बाईलेटरल टी 20 सीरीज से लगभग बाहर रहना पड़ा। उन्होंने टीम में विश्व कप शुरू होने से एक दिन पहले स्क्वॉड में शामिल हुए थे। हर्षित राणा भारतीय टीम में अकेले ऐसे तेज़ गेंदबाज थे जो बल्ले से भी कमल दिखा सकते थे। जिस तरह की परिस्थिति यूएसए के खिलाफ बनी थी उस वक्त हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी टीम के लिए बहुत जरूरी है ।

PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने मचाया धमाल, 32 रनों से जीत दर्ज कर सुपर-8 की दावेदारी मजबूत

Tagged:

team india abhishek sharma Sanju Samson
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

मार्टिन गुप्टिल (न्यूज़ीलैंड)

रोहित शर्मा, 7 शतक
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com