अभिषेक शर्मा बार-बार क्यों हो रहे फ्लॉप? टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया जवाब
Published - 20 Feb 2026, 08:27 AM | Updated - 20 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) का सफर अब तक शानदार रहा है, लेकिन टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म ने चयनकर्ताओं और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप होने और तीन मैचों में तीन डक यानी शून्य दर्ज करने के बाद अभिषेक की तकनीक पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस युवा खिलाड़ी का बचाव करते हुए एक बड़ा बयान दिया है और बताया है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक के प्रदर्शन को किस नजरिए से देख रहा है।
क्या दबाव में हैं Team India के ओपनर अभिषेक शर्मा?

अभिषेक शर्मा ने इस विश्व कप की शुरुआत बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से की है। पहले अमेरिका फिर पाकिस्तान और अब नीदरलैंड के खिलाफ भी वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वह आर्यन दत्त की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। आंकड़ों की बात करें तो, अभिषेक शर्मा ने 2026 में अब तक 5 डक बनाए हैं, जो एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है।
सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों का मानना है कि नंबर-1 टी20 बल्लेबाज होने की उम्मीदों का बोझ शायद इस युवा खिलाड़ी पर भारी पड़ रहा है, जिसकी वजह से वह अपनी स्वाभाविक फोर्म नहीं पकड़ पा रहे हैं। आपको बता दें अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप का पहला मैच खेलने के बाद बीमार पड़ गए थे जिसके बाद इनकी बल्लेबाजी कमजोर दिखने लगी।
अभिषेक-सुंदर ड्रॉप, संजू-अक्षर की वापसी, अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग इलेवन
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने क्या कहा ?
जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक से अभिषेक की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही स्पष्ट जवाब दिया। कोटक ने कहा कि हम चीजों का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करते हैं। टी20 एक हाई-रिस्क फॉर्मेट है, जहां बल्लेबाज को पहली ही गेंद से आक्रामक होना पड़ता है। इसमें कभी-कभी आप जल्दी आउट हो सकते हैं।
कोटक ने आगे खुलासा किया कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभिषेक एक गंभीर पेट संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनकी तैयारी प्रभावित हुई और वह नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल सके थे। टीम इंडिया (Team India) के कोच ने भरोसा जताया कि अभिषेक के पास स्पष्ट माइंडसेट है और वह जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।
Team India की आगे की रणनीति क्या है?
सितांशु कोटक ने साफ किया कि टीम मैनेजमेंट केवल रनों को नहीं, बल्कि खिलाड़ी की इंटेंट को देखता है। उन्होंने कहा कि टी20 में कभी-कभी 10 गेंदों में 30 रन बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि एक अर्धशतक। अगर हम असफलताओं पर बहुत अधिक जोर देंगे, तो खिलाड़ी अनावश्यक दबाव महसूस करेगा।
टीम इंडिया (Team India) ने पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ होने वाले नॉकआउट मुकाबलों से पहले अभिषेक शर्मा का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है। कोच के मुताबिक, अभिषेक अपनी ताकत जानते हैं और टीम उनके आक्रामक खेल का पूरी तरह समर्थन करती है।
मैच खत्म, बहस जारी! मोहसिन नकवी ने खुद बताया IND vs PAK का कौन था रियल हीरो
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर