फॉर्म में चल रही अफ्रीका सेमीफाइनल में क्यों हार गई? अब जाकर उनके हेड कोच ने बताई पूरी सच्चाई
Published - 05 Mar 2026, 12:18 PM | Updated - 05 Mar 2026, 01:07 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका (South Africa) की शर्मनाक हार ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली साउथ अफ्रीका (South Africa) टीम को न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से रौंद दिया। इस करारी शिकस्त के बाद प्रोटियाज टीम पर एक बार फिर 'चोकर्स' का ठप्पा लगने लगा था, लेकिन हेड कोच शुक्री कॉनराड ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक बुरी हार करार दिया है। आइए जानते हैं आखिर क्या रही हार की असली वजह।
शुक्री कॉनराड का हार पर बड़ा बयान

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्री कॉनराड काफी आक्रामक और साफ शब्दों में दर्द बयां करते नजर आए। जब उनसे South Africa की पुरानी कमजोरी चोकिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आज रात हमने चोक किया या नहीं, मुझे लगता है कि यह एक जबरदस्त धुनाई थी।
हमें बुरी तरह पीटा गया। कॉनराड का मानना है कि चोक तब होता है जब आप जीत के करीब हों, लेकिन अफ्रीका तो पूरे मैच में न्यूजीलैंड के सामने टिक ही नहीं पाई। उन्होंने स्वीकार किया कि कीवी टीम ने उन्हें खेल के हर विभाग में मात दी।
DOL vs TIT Match Prediction in Hindi, 8th ODI: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
South Africa के खिलाफ फिन एलन का तूफान
कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 12 रन पर ही अपने दोनों ओपनर बल्लेबाजों को खो दिया।
मार्को जानसन की नाबाद 55 रनों की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका (South Africa) ने 169/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से फिन एलन ने तबाही मचा दी।
एलन ने महज 33 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर अफ्रीका के गेंदबाजों को असहाय कर दिया। न्यूजीलैंड ने यह लक्ष्य मात्र 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया।
अहमदाबाद से कोलकाता का सफर अफ्रीका के लिए बना काल
हार के कारणों पर चर्चा करते हुए कॉनराड ने एक महत्वपूर्ण बिंदु की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका ने अपने अधिकांश मैच सुपर 8 सहित अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले थे।
कोलकाता की पिच और वहां की परिस्थितियां पूरी तरह अलग थीं। हालांकि उन्होंने इसे बहाना बनाने से इनकार किया, लेकिन यह साफ था कि टीम परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने में विफल रही। कोच ने माना कि कीवी टीम ने शुरुआत से ही उन पर दबाव बनाए रखा और उन्हें मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दक्षिण अफ्रीका के इस अभियान का अंत भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन शुक्री कॉनराड का मानना है कि एक खराब रात उनकी टीम की पूरी मेहनत को फीका नहीं कर सकती। अब देखना होगा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस हार से क्या सबक लेती है।
Tagged:
SOUTH AFRICA NZ T20 World Cup Semifinal Shukri Conradऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर