किसके सिर सजेगी पर्पल कैप? 8 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा, हर किसी ने चुना अलग-अलग गेंदबाज
Published - 27 Mar 2026, 02:51 PM | Updated - 27 Mar 2026, 02:53 PM
Table of Contents
Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का उद्घाटन मैच 28 मार्च को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 19वें एडिशन में एक से बढ़कर एक टीमें खिताब के लिए भिड़ती नजर आएंगी, लेकिन दूसरी तरफ गेंदबाजों की नजर पर्पल कैप (Purple Cap) जीतने पर होगी।
यह खिताब उस गेंदबाज को दिया जाता है, जिसने टूर्नामेंट में सर्वाधिक बल्लेबाजों का शिकार किया होता है। लेकिन इस बार टूर्नामेंट से पहले 8 क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने खुलासा कर दिया है कि कौन सा गेंदबाज पर्पल कैप पर कब्जा करेगा। चलिए आपको बताते हैं किसके पक्ष में गए हैं कितने वोट।
इस खिलाड़ी को मिले सर्वाधिक वोट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू हो से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर आयोजित एक प्रोग्राम में भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने उन गेंदबाजों का चयन किया, जो कि इस सीजन पर्पल कैप पर कब्जा कर सकते हैं।
चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें सर्वाधिक पूर्व खिलाड़ियों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर को पर्पल कैप (Purple Cap) का मजबूत दावेदार बनाया है। वरुण के नाम पर पूर्व साउथ अफ्रीकी की कप्तान फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, चेतेश्वर पुजारा और साबा करिम ने मुहर लगई। जबकि अन्य तीन पूर्व खिलाड़ियों ने दूसरे प्लेयर पर दांव लगाया है।
इरफान, वरुण और संजय ने इस गेंदबाजों पर लगाया दांव
वहीं इस शो में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने पर्पल कैप (Purple Cap) जीतने का प्रबल उम्मीदवार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बताया। इरफान का मानना है कि बुमराह इस सीजन पर्पल कैप (Purple Cap) पर कब्जा क सकते हैं। वहीं, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण अरोन ने सनराइजर्स हैदराबाद के हर्षल पटेल पर बाजी लगाई।
बता दें कि, हर्षल एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और वह इस खिताब पर दो बार अपना कब्जा कर चुके हैं। जबकि संजय बांगड़ ने पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम लिया। संजय का मानना है कि युजवेंद्र चहल इस सीजन पर्पल कैप (Purple Cap) पर कब्जा कर सकते हैं। बता दें कि, चहल आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।
क्या होती है Purple Cap?
इंडियन प्रीमियर लीग में पर्पल कैप उस गेंदबाज को दी जाती है, जो कि टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेता है। यह आईपीएल के शीर्ष व्यक्तिगत सम्मानों में से एक है, जिसको हर गेंदबाज हासिल करना चाहता है।
आईपीएल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है इसका उम्मीद बदलता रहता है और अंत में फाइनल समाप्त होने के बाद जिस गेंदबाज के नाम सर्वाधिक विकेट होते हैं, वहीं इसको अपने घर लेकर जाता है।
बता दें कि, इस खिताब को जीतने के लिए मैचों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं होती है, बल्कि विकेट अहम होते हैं। जिसके नाम सबसे ज्यादा विकेट होते हैं, वहीं इसको अपने नाम करने में सफल रहता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर