संजू या अभिषेक किसे मिलेगा सुपर-8 में मौका? आकाश चोपड़ा ने नाम बताकर राज से उठाया पर्दा
Published - 20 Feb 2026, 11:40 AM | Updated - 20 Feb 2026, 12:09 PM
Table of Contents
22 फरवरी को भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 का अपना सुपर 8 मैच खेलेगी। मेजबान टीम का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है जिसको लेकर आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज को लेकर बहस छिड़ी है। सभी के मन में सवाल आ रहे हैं कि अभिषेक शर्मा को टीम में जगह मिलना चाहिए या नहीं।
इसी चर्चा को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने खुलकर बताया अभिषेक शर्मा के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए या संजू सैमसन को स्क्वॉड में जगह देना चाहिए। आपको बता दें पिछले तीनों मैच में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हुए थे।
Aakash Chopra ने कहा टीम से ड्रॉप करना सही नहीं

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अभिषेक शर्मा को लेकर चुप्पी तोड़ी है। अपने कमेंट्री से क्रिकेट मैदान में बैठे दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आकाश चोपड़ा भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा का बचाव करते दिखे।
हाल ही में अभिषेक शर्मा के लगातार शून्य पर आउट होने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी कि अभिषेक शर्मा को टीम से ड्रॉप कर संजू सैमसन को स्क्वॉड में शामिल करना चाहिए। इस बात को आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सीधा नकार दिया है।
आकाश ने कहा कि आप ऐसा नहीं कर सकते, सभी के जिंदगी में खराब वक्त आता है, हर कोई एक दो बार लगातार आउट हो सकता है इसका मतलब ये नहीं कि आप उसे दरकिनार कर दे। आपको बता दें अभिषेक शर्मा ने इससे पहले भारत के लिए कई शानदार पारी खेल चुके हैं। भारतीय टीम पहले से काफी आक्रामक हो चुकी है, इसका श्रेय अभिषेक शर्मा को भी जाता है।
अभिषेक शर्मा बार-बार क्यों हो रहे फ्लॉप? टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया जवाब
Aakash Chopra ने अभिषेक का बचाव किया
दिग्गज कमेंटेटर आकाश चोपड़ा साफ तौर पर अभिषेक शर्मा का बचाव करते दिखे। चोपड़ा ने कहा कि हमने उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में भी शून्य पर आउट होते देखा था, इसका मतलब ये नहीं कि उसने स्कोर नहीं किया।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 गेंदों में 50 भी बनाए थे, उसी सीरीज में उन्होंने 85 रनों की पारी भी खेली थी। आपको बता दे आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) सोशल मीडिया पर अभिषेक के खिलाफ चल रही बातों को सीधा नकारते हुए कहा कि अगर कोई आपके टीम के लिए स्कोर किया है तो आप उसे इस तरह से बाहर नहीं कर सकते।
अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के लिए एक्स फेक्टर हैं, वो इस टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं उनके बारे में ऐसा सोचना सही नहीं होगा। आकाश ने आगे कहा कि वो बेहद शानदार खेलते है, फिलहाल बल्ला नहीं चल रहा लेकिन जब चलेगा तब बहुत खतरनाक चलेगा, इस बात में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। चोपड़ा ने अंत में कहा हमे अपने हथियार को रखना नहीं चाहिए।
बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने भी दिया था बयान
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने भी अभिषेक शर्मा का सर्मचन करते हुए कहा था कि हम इतना ज्यादा नहीं सोचते। किसी भी खिलाड़ी को एक दो मैच के आधार पर बाहर नहीं कर सकते। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक से अभिषेक की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही स्पष्ट जवाब दिया। कोटक ने कहा कि हम चीजों का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करते हैं।
टी20 एक हाई-रिस्क फॉर्मेट है, जहां बल्लेबाज को पहली ही गेंद से आक्रामक होना पड़ता है। इसमें कभी-कभी आप जल्दी आउट हो सकते हैं। कोटक ने आगे खुलासा किया कि टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अभिषेक एक गंभीर पेट संक्रमण से जूझ रहे थे, जिसके कारण उनकी तैयारी प्रभावित हुई और वह नामीबिया के खिलाफ मैच भी नहीं खेल सके थे।
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) और सीतांशु कोटक के बयान से साफ है कि फिलहाल अभिषेक शर्मा टीम में बने रहेंगे और संजू सैमसन को मौका मिलना संभव नहीं है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर